उज्जैन वासियों ने विश्व रिकार्ड बना कर जन-भागीदारी का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 19-02-2023 03:15 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उज्जैन वासियों ने जन-भागीदारी का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। जन-भागीदारी से ही यह विश्व रिकार्ड बना है। भगवान श्री महाकाल की उज्जैन नगरी पर कृपा बरस रही है। चारों ओर उत्सव और आनंद का वातावरण है। आज का दिन अद्भुत है। सभी सुखी हों, सभी निरोग हों और सबका कल्याण हो।उज्जैन शहर के लिये आज का दिन गौरव का दिन है। उज्जैन की जनता ने रामघाट, दत्त अखाड़ा, नृसिंह घाट, गुरूनानक घाट, सुनहरी घाट, भूखीमाता घाट पर एक साथ 18 लाख 82 हजार 229 दीप प्रज्ज्वलित कर नया विश्व रिकार्ड स्थापित किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल से अपने साथ लाये दीयों को रामघाट पर पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ प्रज्ज्वलित कर शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की शुरूआत की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज अवंतिका नगरी को श्री महाकाल महाराज की कृपा और आम जनता की भक्ति, श्रद्धा एवं तपस्या से महाशिवरात्रि पर एक अनोखा विश्व रिकार्ड स्थापित करने का सौभाग्य मिला है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वैभवशाली, सम्पन्न व शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश भी किसी से कम नहीं है। हम भी निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। हमारा प्रदेश भी शक्तिशाली प्रदेश बनेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उज्जयिनी की छटा अनुपम, अद्भुत और अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि उज्जयिनी को स्वच्छता में नम्बर-वन बनायेंगे। उन्होंने बताया कि शिव और शक्ति के एक साथ रहने पर ही सब कुछ संभव होता है। मैं माँ-बहन और बेटी में शक्ति स्वरूपा देवी को देखता हूँ। लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद अब गरीब बहनों के सशक्तिकरण के लिये लाड़ली बहना योजना शुरू की जा रही है। लाड़ली बहना योजना में गरीब बहनों को एक हजार रुपये महीना दिया जायेगा। साल में उन्हें 12 हजार रूपये दिये जायेंगे, जिससे उन गरीब बहनों का सशक्तिकरण होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को वर्ल्ड रिकार्ड सर्टिफिकेट सौंपा

मुख्यमंत्री श्री चौहान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम के श्री स्वप्निल डंगरीकर एवं निश्चल बारोट ने वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित होने का प्रमाण-पत्र सौंपा। श्री स्वप्निल ने घोषणा की कि आज उज्जैन में विभिन्न घाटों पर 18 लाख 82 हजार 229 दीप प्रज्ज्वलित हुए हैं। शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम में रामघाट पर दीप प्रज्ज्वलन का कार्य शाम 7 बजे से प्रारम्भ हुआ। एक साथ 18 लाख 82 हजार 229 दीप प्रज्ज्वलित हो उठे। रात्रि 8 बजे ड्रोन कैमरे से दीयों की गिनती की गई।

घाटों की अद्भुत छटा को नौका से निहारा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ नौका पर बैठ कर रामघाट से भूखीमाता तक लगाये गये दीपों की अद्भुत छटा को निहारा। घाटों की रोशनी बन्द कर दी गई और दीपों की रोशनी से शिप्रा नदी का तट नहा उठा। इस अवसर पर लेजर शो का भी प्रदर्शन किया गया। शिव ज्योति अर्पणम का टाइटल सांग भी लांच किया गया।

9.96 करोड़ रु. की लागत से निर्मित श्रीकृष्ण-सुदामा कॉम्पलेक्स का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन के दूधतलाई क्षेत्र में नौ करोड़ 96 लाख रुपये लागत से निर्मित हुए श्रीकृष्ण-सुदामा कॉम्पलेक्स का लोकार्पण किया। कॉम्पलेक्स के सामने जैन समाज द्वारा 11 हजार दीप प्रज्वलित किये गये थे।

रामघाट पर कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन, विधायक श्री बहादुरसिंह चौहान, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.सत्यनारायण जटिया, पूर्व सांसद श्री चिन्तामणि मालवीय, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती व श्री सतीश मालवीय, श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री संजय अग्रवाल, श्री इकबालसिंह गांधी, संभागायुक्त श्री संदीप यादव, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, डीआईजी श्री अनिल कुशवाह, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल सहित गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में वॉलेंटियर्स, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद थे। कार्यक्रम के अन्त में महापौर श्री मुकेश टटवाल ने आभार माना। संचालन श्री मयंक शुक्ला ने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.