उज्जैन पुलिस ने निकाल दी सारी दादागिरी, बदमाश बोला- 'गलती हो गई, अब कभी यहां नहीं आऊंगा...’

Updated on 18-11-2024 12:22 PM

उज्जैन। आगर रोड स्थित इंदिरा नगर चौपाटी पर गुरुवार रात को तीन बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया था। हफ्ता वसूली को लेकर चार खान-पान के ठेलों में तोड़फोड़ की थी। रविवार को पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इंदिरा नगर क्षेत्र में ही बदमाशों का जुलूस निकाला।


चिमनगंज पुलिस ने बताया कि आगर रोड पर इंदिरा नगर चौराहे पर शाम को खाने-पीने के ठेले लगते हैं। जहां गुरुवार रात को चिमनगंज थाना क्षेत्र का आदतन बदमाश दीपक अपने दो साथियों शाहरुख और मोना के साथ चाकू लेकर पहुंचा था। जहां उसने लोगों को धमकाना शुरू कर दिया।


बदमाशों ने कई लोगों से रूपये भी छीन लिए थे


इसके बाद वहां पानी पताशे का ठेला, सोड़े का ठेला, चाट का ठेला व अन्य ठेलों को पलट दिया और तोड़फोड़ कर दी। बदमाशों ने कई लोगों से रुपये भी छीन लिए थे। रविवार को पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।


देर शाम सभी बदमाशों का इंदिरा नगर चौराहे पर जुलूस निकाला गया। इस दौरान बदमाशों से कान पकड़कर बैठक लगवाई गई। बदमाश दीपक का चिमनगंज पुलिस ने कुछ दिन पूर्व भी जुलूस निकाला था। मगर इसके बाद भी वह लोगों को धमका रहा था।


तुरंत पुलिस को सूचना दें, होगा एक्शन


पुलिस का इस मामले में कहना है कि अगर कहीं भी हफ्ता वसूली के लिए लोगों को धमकाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत उन्हें दें। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


इधर... घर में खड़ी ऑटो में लगी आग, साले ने जीजा पर लगाए आरोप


चिमनगंज थाना क्षेत्र की राज रायल कालोनी में शनिवार रात को अज्ञात व्यक्ति ने एक घर के बाहर खड़ी ऑटो में आग लगा दी। राहगीर ने इसकी सूचना ऑटो मालिक को दी। जिसने अपने जीजा पर आटो में आग लगाने के आरोप लगाए हैं।


बहन से तलाक के बाद जीजा उसे परेशान कर रहा है। पुलिस ने बताया कि सद्दाम पुत्र जाकिर हुसैन निवासी राज रायल कालोनी की ऑटो उसके घर के बाहर खड़ी थी। रात करीब एक बजे राहगीर ने सद्दाम के घर का दरवाजा खटखटाकर बताया कि उसकी आटो में आग लगी है।


जिस पर सद्दाम ने अपने पड़ोसी की मदद से आग पर काबू पाया। सद्दाम का आरोप है कि आग उसके जीजा जावेद अली ने लगाई है। जीजा व उसकी बहन का कुछ दिन पूर्व तलाक हो चुका है। इसके बाद से ही वह उन्हें परेशान कर रहा है। एक साल के भांजे को ले जाने के लिए वह बार-बार घर आकर विवाद करता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.