उड़ता गुजरात- ड्रग तस्करी का नया रूट बनाया:तस्कर कच्छ को केंद्र बना गुजरात में ड्रग्स तस्करी का बिछा रहे जाल

Updated on 22-12-2022 06:16 PM

सामरिक रूप से अति संवेदनशील गुजरात के कच्छ में ड्रग्स तस्कर सक्रिय हैं। तस्कर कच्छ के प्रवेश द्वार सूरजबारी से सामखियाली हाइवे के समानांतर सक्रिय हैं। कच्छ में मौजूद अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों की आंख में धूल झाेंककर तस्कर ढाबे-होटल-गैरेज और ट्रक-लग्जरी बसों के जरिए ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं।

सूत्राें के अनुसार, तस्कर कच्छ को केंद्र बनाकर पूरे गुजरात में ड्रग्स पहुंचाने का जाल बिछा चुके हैं। तस्कर बेराेजगार, ढाबा-होटल में काम करने वाले युवाओं को लालच देकर अपने जाल में फंसा कर ड्रग्स तस्करी से जोड़ रहे हैं।

किराया और जमीन का भाव बढ़ा
इलाके में 20 वर्षाें में जमीन के भाव और किराया जितना बढ़ा, उससे ज्यादा वृद्धि पिछले एक-डेढ़ वर्ष में हुई है। छद्म रूप से सक्रियता के चलते किराया कोई देता है, कारोबार कोई करता है, किराया कोई लेता है। कोरोना से पहले ढाबा-होटल वाले 10 से 20 हजार रु. माह का किराया देते थे। अब यह 1.5 से 2 लाख रु. है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में माना कि ड्रग्स खाड़ी देशों व पाकिस्तान से आते हैं।

खेप लगवाने वाले युवक अब बन बैठे हैं ‘आका’
एक सूत्र ने बताया कि एक ढाबे में वेटर का काम करने वाले युवक को बमुश्किल 3 हजार रुपए वेतन मिलता था। एक बार उसे एक थैली देकर मुंबई भेजा गया। वह मुंबई से लौटा तो उसका वेतन 15 हजार महीने हो गया। उसकी मुंबई की यात्राएं बढ़ गईं। अब यह युवक 27 लाख रु. की कार से चलता है। उसने अपने साथ 9 से 10 युवाओं काे जाेड़ लिया है।

बमुश्किल एक साल में ही इन युवाओं की जीवनशैली बदल गई। संदेह है कि ये युवक ड्रग्स पैडलर बन गए हैं। अब इन्हें 60 हजार रु. मिलते हैं। इन्हें ‘वेतन’ देने वाले 5 से 7 युवक ‘आका’ बन बैठे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.