UAE को भारत के टेक सहयोग से मिलेगा नया 'जीवन', 'अहलन मोदी' में बोले पीएम

Updated on 14-02-2024 02:01 PM
अबूधाबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सॉफ्ट पावर को दुनिया के सामने पेश किया है। दो दिन के दौरे पर मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचे पीएम मोदी ने अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम 'अहलन मोदी' को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि यूएई को भारत के टेक सहयोग से नया जीवन मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों देशों का रिश्‍ता टैलेंट, इनोवेशन और कल्‍चर का है। अतीत में दोनों ने हर दिशा में अपने संबंधों को फिर से सक्रिय किया है। दोनों देश साथ-साथ चले हैं। साथ-साथ आगे बढ़े हैं। आज UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। इसके पहले पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबूधाबी में यूपीआई रुपे कार्ड सर्विस शुरू की।

UAE सातवां सबसे बड़ा निवेशक

दोनों देशों के बीच होने वाले व्‍यापार का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज UAE सातवां सबसे बड़ा निवेशक है। ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में दोनों देश काफी सहयोग कर रहे हैं। आज भी हमारे बीच जो एमओयू साइन हुए हैं वे इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रहे हैं। हम अपनी वित्तीय प्रणाली को इंटीग्रेट कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में भारत और यूएई की साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। समुदाय और संस्कृति के क्षेत्र में भारत-यूएई ने जो हासिल किया है वह दुनिया के लिए एक मॉडल है।

यूएई के कोने-कोने से पहुंचे लोग

'अहलन मोदी'कार्यक्रम में यूएई के कोने-कोने से लोग पहुंचे। पीएम मोदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक स्टेडियम में हर धड़कन कह रही है भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद। बस, इस पल को जी भरके जी लेना है। आज वो यादें बटोर लेनी है... जो जीवनभर आपके साथ रहने वाली हैं, जो यादें मेरे साथ भी जीवनभर रहने वाली हैं।

'अहलन मोदी' कार्यक्रम के लिए प्रवासी भारतीयों में जबर्दस्‍त उत्साह देखने को मिला। आयोजकों को पिछले सप्ताह रजिस्‍ट्रेशन बंद करना पड़ा था क्योंकि उपस्थित लोगों की संख्या 65,000 से ज्‍यादा हो गई थी। अपनी यूएई यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को पीएम मोदी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। यूएई की यात्रा के बाद पीएम मोदी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में दोहा जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.