दिवाली और छठ के अवसर पर दिल्ली और पटना के बीच दो-दो वंदे भारत, यहां देखिए टाइम टेबल से लेकर सबकुछ​

Updated on 07-10-2025 01:32 PM
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एवं एनसीआर में लाखों बिहारी रहते हैं। इनमें से काफी लोग दिवाली और छठ पर बिहार जाना चाहते हैं। लेकिन उन्हें किसी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है। संयोग से इस बार छठ पूजा के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव भी है। तभी तो इस दिवाली-छठ रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच दो, जी हां, दो वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की सेवा 11 अक्टूबर से 17 नवंबर तक मिलेगी।

कब चलेगी पटना वंदे भारत

उत्तर रेलवे की तरफ से जारी एक बयान के अनसार नई दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत स्पेशन का नंबर 02252/052251 और 02254/05253 है। पहली स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से पटना के लिए ट्रेन नंबर 02252 और वापसी में 02251 नंबर से चलेगी। यह उल्लिखित अवधि के दौरान हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। कुल मिलाकर यह ट्रेन 16 फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 02253 नई दिल्ली से हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को रवाना होगी जबकि वापसी में 02254 पटना से हर सप्ताह मंगलवार, गुरुवार और रविवार को रवाना होगी।

दिल्ली-पटना स्पेशल का क्या होगा टाइम टेबल

दोनों वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का टाइम सेम होगा। नई दिल्ली से यह सुबह 8:35 बजे रवाना होकर 10.21 बजे अलीगढ़, 13.30 बजे कानपुर, 15.45 बजे प्रयागराज और 18.00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन या मुगलसराय पहुंच जाएगी। वहां से 18.10 बजे रवाना होने के बाद 10.26 बजे बक्सर और 20.10 बजे आरा पहुंचेगी। रात में 21.30 बजे यह ट्रेन पटना जंक्शन पहुंच जाएगी।

पटना-दिल्ली स्पेशल का टाइम टेबल

वापसी में यह ट्रेन पटना से दिन में 10.00 बजे रवाना होकर 10.38 बजे आरा और 11128 बजे बक्सर पहुंचेगी। दिन में 13.10 बजे यह ट्रेन मुगलसराय पहुंच जाएगी। वहां से 13.20 बजे रवाना होकर ट्रेन 15.35 बजे प्रयागराज, 17.50 बजे कानपुर सेंट्रल, 20.53 बजे अलीगढ़ और 23.30 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।

कितने डिब्बे होंगे वंदे भारत स्पेशल में

उत्तर रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, 02252/052251 नंबर की स्पेशल वंदे भारत ट्रेन 16 वातानुकूलित (AC) कोचों वाली होगी। इसमें दो एग्जीक्यूटिव क्लास कोच भी शामिल होंगे। इस ट्रेन में कुल 1,128 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। 02254/052253 नंबर की वंदे भारत स्पेशल ट्रेन में 20 डिब्बे होंगे। मतलब कि इस ट्रेन में ज्यादा यात्रियों को जगह मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.