श्रीनगर में मुठभेड़ दो आतंकवादी हुए ढेर

Updated on 15-09-2022 05:44 PM
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के नौगाम इलाके में  आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें नौगाम के डंगरपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में खू्फिया जानकारी मिली। जिसके आधार पर पुलिस और सेना द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया।

पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान, जैसे ही संयुक्त तलाशी दल संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ा, छिपे हुए आतंकवादियों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की गई। जिसके चलते मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इनकी पहचान पुलवामा के एजाज रसूल नजर और शाहिद अहमद उर्फ अबू हमजा के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा, पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए दोनों आतंकियों को आतंकवादियों की श्रेणी में रखा गया है। वे प्रतिबंधित आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े थे। मारे गए दोनों आतंकवादी पुलिस/सुरक्षा बलों पर हमले और नागरिक अत्याचारों सहित कई आतंकी अपराध के मामलों में शामिल थे।

इसके अलावा, वे हाल ही में पुलवामा के उगरगुंड नेवा इलाके में 2 सितंबर, 2022 को पश्चिम बंगाल के मुनीर-उल-इस्लाम नाम के एक गैर-स्थानीय मजदूर पर हुए हमले में भी शामिल थे।

मुठभेड़ स्थल से एक एके-सीरीज राइफल, दो पिस्तौल और एक ग्रेनेड समेत आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.