स्पाइसजेट के दो सीनियर अधिकारियों ने कंपनी छोड़ी : CCO शिल्पा भाटिया और COO अरुण कश्यप एयरलाइन बिजनेस शुरू करेंगे

Updated on 12-03-2024 12:33 PM

नकदी संकट और कानूनी लड़ाई का समाना कर रही एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट की चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर (CCO) शिल्पा भाटिया और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) अरुण कश्यप ने रिजाइन कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाटिया और कश्यप साथ मिलकर नया चार्टर एयरलाइन बिजनेस शुरू करेंगे। फिलहाल दोनों अधिकारी कंपनी में नोटिस पीरियड पर हैं, जो 31 मार्च को समाप्त हो रहा है।

अरुण की पत्नी और शिल्पा के पति ने बनाई है नई कंपनी
अरुण कश्यप की पत्नी मीनाक्षी कश्यप और शिल्पा भाटिया के पति अजय भाटिया ने अगस्त 2023 में सीरियस इंडियन एयरलाइंस प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक कंपनी शुरू की थी। तब स्पाइसजेट ने कहा था कि सीरियस एयरलाइन स्पाइसजेट के कंसेंट के बिना आगे कुछ नहीं करेगी।

अरुण कश्यप ने 2022 में भी छोड़ी थी कंपनी
COO अरुण कश्यप इससे पहले भी 2022 में स्पाइसजेट छोड़कर एअर इंडिया में चीफ ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर के पद पर जॉइन कर लिया था। लेकिन, एक साल के भीतर एअर इंडिया छोड़ फिर से स्पाइसजेट में शामिल हो गए थे।

कश्यप जेट एयरवेज और ओमान एयर में काम कर चुके हैं। इससे पहले वे स्पाइसजेट में चीफ प्रोग्राम एंड ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे थे।

कंपनी का शेयर 7.20% टूटा
कंपनी के दोनों अधिकारियों के रिजाइन की खबर के बाद आज यानी मंगलवार (12 मार्च) को 11:10 बजे इसके शेयर में 7.20% की गिरावट देखी जा रही है। स्पाइसजेट का शेयर पिछले एक महीने में 11.99% गिरा है। हालांकि पिछले 6 महीनों में इसने 41.66% और एक साल में 66.28% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।

कंपनी को मिला है ₹1000 करोड़ का इन्वेस्टमेंट
कंपनी को हाल ही में कई निवेशकों से करीब 1000 करोड़ रुपए की फंडिंग मिली है। कंपनी फिलहाल रिस्ट्रक्चरिंग फेज में है। हाल ही में, कॉस्ट कटिंग के तहत कंपनी में 800 कर्मचारियों की छंटनी की थी।

₹2,241.50 करोड़ रुपए जुटाने में लगी है कंपनी
11 जनवरी को, एयरलाइन के शेयरधारकों ने इक्विटी और वारंट जारी करके टोटल 2,241.50 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी दी थी। इसमें 58 संस्थाओं को इक्विटी जारी करके 1,591.5 करोड़ रुपए और पांच को प्रेफ्रेंशयल बेसिस पर वारंट इश्यू करके 650 करोड़ रुपए फंड जुटाना था।

इसके बाद 22 फरवरी को कंपनी ने इक्विटी और वारंट के प्रेफ्रेंशियल इश्यू के जरिए 316 करोड़ रुपए का फंड रेज किया था। इससे पहले एयरलाइन ने 26 जनवरी को 744 करोड़ का फंड एयरलाइन में इन्फ्यूज किया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.