जगदलपुर में बनेंगे दो पिंक शौचालय

Updated on 06-12-2025 12:00 PM

जगदलपुर। जगदलपुर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल बैठक में महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो नए पिंक शौचालयों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। इसके लिए संजय मार्केट और शहीद पार्क को उपयुक्त स्थान के रूप में चुना गया है। आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह निर्माण कार्य कार्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के तहत छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कार्पोरेशन लिमिटेड करेगा।

महापौर ने कहा कि, महिलाओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित शौचालयों की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि निर्माण के लिए राशि स्टेट बेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी के माध्यम से प्राप्त होगी,जिसके लिए उन्होंने धन्यवाद प्रकट किया। महापौर ने कहा कि, संजय मार्केट और शहीद पार्क में महिला श्रमिकों, यात्रियों और आम नागरिकों की अधिक आवाजाही को देखते हुए यह निर्णय बेहद उपयोगी सिद्ध होगा। शहरी विकास एवं महिला सुरक्षा के लिए सार्थक कदम है। महापौर ने कहा कि यह पहल न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देगी,बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा,सुविधा और सम्मान को भी मजबूत करेगी। दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा।

संजय मार्केट और शहीद पार्क में बनेगा

नगर निगम ने 2025-26 के लिए पिंक शौचालय निर्माण का प्रस्ताव स्टेट बेवरेज कार्पोरेशन को भेजा है,जिसके अंतर्गत सीएसआर गतिविधियों से संजय मार्केट और शहीद पार्क में महिला-अनुकूल,सुरक्षित एवं स्वच्छ पिंक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। महापौर ने इस स्वीकृति को शहरी स्वच्छता, महिला सम्मान और आधुनिक नगरीय सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ कर महिलाओं को बेहतर सार्वजनिक सुविधा प्रदान की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.