अवैध रूप से म्यामांर पहुंचे दो पाकिस्तानी, रोहिंग्याओं के साथ मिलकर फैलाना चाहते थे 'आतंक', सेना ने पाकिस्तान को रखा रडार पर

Updated on 30-09-2023 02:21 PM
यंगून: आतंकवाद का कहीं भी नाम आता है तो वह पाकिस्तान के साथ जुड़ता है। पाकिस्तान के आतंकी दुनिया भर में आतंक फैलाते हैं। लेकिन अब वह म्यांमार भी पहुंचने लगे हैं, जिसके कारण यहां का सैन्य शासन पूरी तरह से नाराज है। दो अवैध पाकिस्तानियों के देश में घुसने पर म्यांमार की जुंटा (सैन्य शासन) नाराज है। जुंटा ने इन अवैध प्रवासियों की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान की गतिविधियों को जांच के दायरे में रखा है। माना जा रहा है कि ये पाकिस्तानी म्यांमार में रोहिंग्या आतंकियों के साथ काम करने के लिए देश में दाखिल हुए।

रोहिंग्या आतंकी म्यांमार में आतंक फैलाते हैं। दो नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद म्यांमार में पाकिस्तान का दूतावास इनकी रिहाई में जुट गया है। इस कारण म्यांमार में पाकिस्तानी गतिविधियों को लेकर संदेह और भी गहरा हो गया है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी अधिकारियों ने अदालत में दोनों अपराधियों के खिलाफ मामले को रद्द करने के लिए म्यांमार के अधिकारियों के साथ संपर्क किया। उन्होंने अवैध तरीके से पहुंचे इन लोगों के निर्वासन की मांग की है।

पाकिस्तान में आतंक की खेती

रोहिंग्याओं के प्रभुत्व वाला अका मुल मुजाहिदीन (AAM) हरकत-उल-जिहाद इस्लामी अराकान (HUJI-A) से उभरा है, जो पाकिस्तान में मौजूद एक चरमपंथी संगठन है। म्यांमार में रोहिग्या आतंकवाद का समर्थन करने में यह शामिल है। इस बात के सबूत म्यांमार के पास हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इसका नेतृत्व अब्दुस कादूस बर्मी कर रहा है, जो रोहिंग्या मूल का पाकिस्तानी नागरिक है। यह हाफिज समेत कई आतंकी संगठनों के साथ करीबी से जुड़ा है, जो कट्टरपंथी रोहिंग्या कैडरों को आतंकी और विस्फोटक देते हैं।

म्यांमार से भागे रोहिंग्या

रोहिंग्या मुस्लिम म्यांमार से भागे हुए हैं। इनकी एक बड़ी आबादी बांग्लादेश और भारत में रहती है। मई में बांग्लादेश में रहने वाले शरणार्थियों ने कहा था कि वो वापस नहीं जाने वाले। बांग्लादेश की सीमा के पास लगभग 10 लाख रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थी रहते हैं। शरणार्थियों को वापस म्यांमार पहुंचाने के लिए बांग्लादेश कोशिश कर रहा है। उसके अधिकारियों ने कई यात्राएं की हैं। रोहिंग्याओं का कहना है कि वह तभी वापस जाएंगे जब उनकी सुरक्षा की गारंटी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.