भारतीय हॉकी के दो नए जादूगर, जिनके इशारे पर नचाते रहे पाकिस्तानी, अंत में टेक दिए घुटने

Updated on 02-06-2023 09:05 PM
नई दिल्ली: हॉकी जूनियर एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से रौंद खिताब को अपने नाम किया। आठ साल बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था जिसमें भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया को एक भी मैच में हार नहीं मिली। खास तौर से पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में टीम का खेल धमाकेदार रहा। भारत ने पहले ही हाफ में पाकिस्तान पर अपना शिकंजा कसते हुए 2-0 की बढ़त बना ली थी। टीम इंडिया के लिए मैच में अंगद बीर सिंह और अरिजीत सिंह हुंडल का ऐसा जादू चला कि फिर पाकिस्तान कभी मैच में वापसी नहीं कर सकी।

दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट के लीग राउंड में भी भिड़ंत हुई थी। तब मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा था। इस मुकाबले में शुरुआत एकतरफा हुई और भारतीय टीम हाफ टाइम तक 2-0 से आगे थी। हालांकि, पाकिस्तान ने तीसरे क्वार्टर में गोल कर मैच को रोमांचक बनाया। लेकिन, भारतीय डिफेंस की मुस्तैदी से पाकिस्तान टीम आगे फिर कोई गोल नहीं कर सकी।

पहले क्वार्टर के नौवें मिनट में मिली जब अंगद बीर सिंह ने शानदार फील्ड गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। दूसरे क्वॉर्टर में हालांकि पाकिस्तान ने पलटवार करने की कोशिश की लेकिन गोलकीपर मोहित की मौजूदगी ने उसके हर प्रयास को विफल कर दिया। इसी बीच क्वार्टर के चौथे मिनट में अरिजीत सिंह ने एक और फील्ड कर भारत के बढ़त के दोगुना कर दिया।

कौन हैं अंगद बीर और अरिजीत सिंह
पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में अंगद बीर सिंह ने 13वें मिनट में गोल दागकर टीम को बढ़त दिला थी। अंगद सिंह भारतीय टीम में फॉवर्डर के पोजिशन पर खेलते हैं। 21 साल अंगद पंजाब के रहने वाले हैं। वहीं अरिजीत सिंह एशिया कप में भारत के लिए सबसे अधिक गोल करने वाले प्लेयर रहे। वह भी टीम के लिए फॉरवर्ड की पोजीशन खेलते हैं।

अरिजीत अमृतसर जिले के पाखपुरा गांव के रहने वाले हैं। वहीं उन्होंने महाराज रंजीत सिंह हॉकी एकेडमी से प्रशिक्षण लिया है। इस एकेडमी को भारत के पूर्व ओलंपियन चलाते हैं और कई नए युवा प्रतिभाओं को यहां तैयार किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.