बैंक से पेंशन निकाल कर घर लौट रही महिला से दो बदमाशों ने की जालसाजी, जेवर की जगह पत्थर मिले

Updated on 01-03-2023 05:50 PM

बैरागढ़ इलाके में बैंक से पेंशन निकालकर घर लौट रही महिला के जेवर ठग कर दो जालसाज भाग गए। जालसाजों ने महिला को कपड़े में रखे कागज की गड्‌डी की 2 लाख रुपए होना बताकर बताकर लालच दिया। इसके बाद कागज की गड्‌डी उन्हें देकर जेवर लेकर भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं। इसमें दो संदिग्ध दिख रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, बी-10 रेलवे कॉलोनी धोबीघाट बैरागढ़ निवासी दुलारी बाई पति स्व. राधेश्याम मालवीय (54) गृहणी हैं। 27 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे वह बैंक ऑफ बड़ौदा से 600 रुपए विधवा पेंशन लेकर घर लौट रही थीं। विक्रमादित्य डेयरी के पहले मेन रोड मिनी मार्केट में उन्हें एक मोटा लड़का मिला। उसने कहा कि माताजी मेरे पास थैले में दो लाख रुपए हैं, इसे अपने पास रख लो। मैं अपने दोस्त को इन्दौर की बस में बैठा के आ रहा हूं। इतने में दुसरा लड़का आ गया। पहले वाला लड़का बोला कि माताजी आप भी अपना पहना हुआ गहना ऊतार कर अपने पास रख लो।

मैं उसकी बातो में आकर अपने कान के सोने के बाले जिसमें चैन लगी है , सोने की अगुठी, गले की सोने के पत्ते के मोती वाली माला उतारकर दूसरे लड़के के कपड़े में रख दिया। इसके बाद लड़कों ने लड़कों ने नोटो वाला थैला मुझे दे दिया। बोला कि माताजी इसको भी लो। उसके बाद वह दोनों लड़के वहां से चले गए। जब कुछ देर बाद वह लड़का नहीं आया तो मैने थैले में रखे रुमाल को देखा। रुमाल में मेरे सोने के जेवर की जगह पत्थर रखे हुए मिले। बाद में मैने उसके थैले के अंदर रखे कपड़े को खोला उसमें नोट की जगह कागज की गड्‌डी दिखी। दोनों लड़के 30 से 35 साल के रहे होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.