भोपाल में दो दोस्तों को घेरकर फायरिंग, चाकू मारे:एक युवक के हाथ में लगी गोली, सिर में गहरे घाव; 4 बदमाशों ने हमला किया

Updated on 29-12-2024 01:16 PM

भोपाल में दो दोस्तों को घेरकर चार बदमाशों ने फायरिंग की और चाकू से गंभीर वार किए। घटना ऐशबाग इलाके में शनिवार रात 11.30 बजे की है। एक युवक के हाथ में गोली लगी है। सिर पर भी चाकू का घाव है। दोनों युवक को हमीदिया अस्पताल लाया गया है।

ऐशबाग के जनता क्वार्टर में रहने वाले नफीस राजा (25) ने बताया कि वह मार्बल कटिंग का काम करता है। दिलकुश बाग में एक दोस्त रहता है। उससे मिलने के लिए दोस्त तंजीन के साथ मोपेड से जा रहा था। सोनिया कॉलोनी की तरफ जाते समय चार बदमाशों ने अपनी दो बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया।

किसी और से झगड़ रहे थे, उसका साथी समझकर टूट पड़े

कुछ समझ पाते, इसके पहले एक बदमाश ने कट्‌टा निकाल कर फायर कर दिया। गोली बाएं हाथ की कोहनी में लगी है। इसके बाद दूसरे बदमाश ने सिर पर चाकू से वार कर दिया। बदमाशों ने तंजीन पर भी चाकू से वार किए हैं।नफीस के मुताबिक, बदमाशों का मौके पर किसी और से विवाद चल रहा था। उन्होंने समझा कि हम लोग उनके साथी हैं। इसी शक में हमला कर दिया।

आदतन अपराधी हैं चारों आरोपी हमला करने का आरोप अरबाज, अरमान इक्का, अमन केला और फराज पर लगे हैं। सभी के खिलाफ ऐशबाग सहित अन्य थानों में कई आपराधिक केस दर्ज हैं। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। घेराबंदी कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.