मप्र में दो पूर्व कांग्रेस विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, दीपक जोशी भी करेंगे घर वापसी

Updated on 11-03-2024 12:36 PM
 भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और कांग्रेस नेता दीपक जोशी कांग्रेस की दोबारा भाजपा में ज्‍वाइनिंग टल गई है। उल्‍लेखनीय है कि चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा सरकार पर उनके पिता की उपेक्षा का आरोप लगाया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। आज कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे और श‍िवदयाल बागरी ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अंगवस्त्र पहनकर कांग्रेस नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। दोनों नेताओं के साथ कई कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि अरुणोदय चौबे सशक्त और ताकतवर नेता के रूप में जाने जाते हैं। शिवदयाल बागरी अनुसूचित जाति के बड़े नेता हैं। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है।

मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने कहा कि अरुणोदय के साथ आज नया अरुणोदय हुआ है। सागर की हमारी प्रत्याशी लता वानखेड़ेजी आपकी प्रचंड जीत होगी। अलीराजपुर के कमरू भाई गौ शाला चलाते हैंं। आप भी गौपाल और मैं भी गौपाल हूं। बता दें अलीराजपुर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमरू भाई ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

बीजेपी की सदस्यता दिलाने के बाद वीडी शर्मा ने कहा कि आज भाजपा में अभियान के तहत जिन्होंने सदस्यता ली है ऐसे पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे हैं। वे कांग्रेस में सशक्त नेता के तौर पर वे जाने जाते हैं। भाजपा के परिवार में उनका स्वागत करता हूं। गुन्नौर में कांग्रेस के विधायक रहे शिवदयाल बागरी का स्वागत करता हूँ।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, 2 जनपद अध्यक्ष, 6 बार सरपंच रहे भील समाज के बड़े नेता कमरू भाई अजनार बीजेपी में शामिल हुए है। वे गौशाला चलाते हैं। आज भगवान राम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए भाजपा के परिवार में शामिल होने वाले सभी भाइयों का अभिनंदन करता हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.