पूर्व जज की बहू ट्विशा शर्मा की मौत के दो दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं, परिजनों ने FIR तक शव लेने से किया इनकार

Updated on 15-05-2026 12:48 PM

भोपाल। पूर्व न्यायाधीश गिरबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की मौत के दो दिन बाद भी उसका अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। स्वजनों की मांग है कि जब तक केस दर्ज नहीं होगा, मृतका का शव नहीं लेंगे। ट्विशा के भाई और पिता का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है और पति व सास ने गुमराह करने के लिए खुदकुशी की झूठी कहानी रची है।

गुरुवार को कई रिश्तेदार मुंबई-दिल्ली समेत अन्य शहरों से भोपाल पहुंचे। उन्होंने कमिश्नर कार्यालय के सामने तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनसे बातचीत कर जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। शाम को भी एसीपी मिसरोद ने उनसे मुलाकात की। हालांकि स्वजन फिर भी केस दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।

ट्विशा शर्मा के स्वजनों ने बताया कि ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने बीते कुछ वर्षों में उसके नाम पर करीब 20 लाख रुपये के स्टॉक खरीदे थे। आरोप है कि समर्थ उसी ट्रेडिंग खाते में हिस्सेदारी चाहता था, जिसे लेकर उसकी मां गिरबाला सिंह भी दबाव बनाती थीं।

ट्विशा की भाभी ने बताया कि पति और सास ने उसका बैंक खाता भी खाली करवा दिया। यहां तक की दिल्ली आने के रिजर्वेशन के लिए भी उसे तीन हजार रुपये अपनी मां से मांगने पड़े थे। उसने 15 मई का टिकट भी बुक किया था, लेकिन उसके पहले ही उसे मार दिया गया।

2012 में मिस पुणे रही, दो फिल्मों में अभिनय

32 वर्षीय ट्विशा शर्मा मूलतः उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली थी। उसके पिता नवनिधि शर्मा कृषि उत्पाद के व्यवसाय से जुड़े हैं। भाई हर्षित सेना में मेजर है। ट्विशा ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2012 में वह मिस पुणे रही थी।

मॉडलिंग के बाद ट्विशा ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। 2018 में उसने फिल्म "जरा संभल के" में काम किया था। वहीं 2021 में रिलीज दक्षिण भारतीय फिल्म "मुग्गुरू मोनागल्लु" में भी ट्विशा ने अभिनय किया है। इस बीच ट्विशा ने एमबीए की पढ़ाई की थी और फिर फिल्मी दुनिया में अपेक्षित सफलता न मिलने के कारण दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी की।

क्या है मामला?

कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे का कहना है कि ट्विशा मंगलवार रात अपनी मां का फोन नहीं उठा रही थी, जिसके बाद सास गिरबाला सिंह को उन्होंने फोन किया। रात करीब 10:20 बजे उन्होंने ही छत पर ट्विशा शर्मा का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा था।

वहीं ट्विशा के भाई का कहना है कि रात 10:05 बजे ट्विशा फोन पर मां से बात कर रही थी। तभी वहां पति समर्थ पहुंचा और उसने चिल्लाया, जिसके बाद फोन कट गया। 10:20 बजे गिरबाला ने फोन कर ट्विशा की मौत की सूचना दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.