दुर्लभ जीव-जंतुओं के प्रति जागरूकता के लिए दो दिवसीय कार्यशाला

Updated on 20-01-2024 12:50 PM

 भोपाल। लैसर नौन स्पीशीज आफ मध्य प्रदेश पर द्वितीय कार्यशाला का शुभारंभ शनिवार को भोपाल में होगा। दूसरी बार ऐसे जीव- जंतुओं पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिनके बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। बाघ, तेंदुए, चीतल, मोर आदि के बारे में चर्चा होती रहती है लेकिन वनों एवं जलीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले कुछ जीव- जंतुओं ऐसे भी हैं जो अत्यंत दुर्लभ हैं और इन पर शोध कार्य बहुत ही कम हुए हैं।

ऐसे ही प्रजातियों पर चर्चा करने व जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भोपाल में शनिवार और रविवार को लैसर नौन स्पीशीज आफ मध्य प्रदेश पर आधारित द्वितीय कार्यशाला का आयोजन एसएनएचसी इंडिया द्वारा मध्य प्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड, भोपाल बर्ड्स संस्था एवं वाइल्डलाइफ ट्रस्ट आफ इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है।

कार्यशाला का उद्घाटन राज्यपाल मंगुभाई पटेल अरेरा कालोनी स्थित पर्यावरण परिसर एप्को के सभागार में करेंगे। इइसमें पैंगोलिन, इंडियन वुल्फ, ब्लैक बेलिड टर्न ,चौसिंघा, ग्रीन मुनिया, फिशिंग कैट, घड़ियाल, मध्य प्रदेश में पाई जाने वाली मकड़ियों एवं सरीसृप प्रजातियों पर चर्चा होगी।

भविष्य में इनके संरक्षण के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। कार्यशाला में मध्य प्रदेश वन विभाग, बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी, वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट आफ इंडिया, मद्रास क्रोकोडाइल बैंक एवं जूलाजिकल सर्वे आफ इंडिया आदि संस्थाओं से विशेषज्ञ भाग लेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.