राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के तीसरे चरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

Updated on 22-07-2023 12:45 PM

प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर निर्वाचन सदन मध्यप्रदेश द्वारा निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन द्वारा आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के तृतीय चरण के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स एवं प्रेक्षकों द्वारा 150 से अधिक राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने कहा कि प्रशिक्षित होने के बाद मानवीय त्रुटि होने की समस्या न्यूनतम हो जाती है। सभी प्रशिक्षण में अपना पूर्ण योगदान दें, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया निर्विध्न पूर्ण हो सके।

जिला स्तर एवं विधानसभा स्तर पर दिया जाएगा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर (DMLT) और विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर (ACLMT) को प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही पीठासीन अधिकारी एवं पोलिंग ऑफिसर को दिए जाने वाले प्रशिक्षण का पर्यवेक्षण भी जिला एवं तहसील स्तर पर किया जाएगा। इससे पहले राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को भोपाल एवं इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) दिल्ली में प्रशिक्षण दिया गया।

इन विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया

मतदान केंद्र, निर्वाचक नामावली, नाम-निर्देशन पत्र, ईवीएम, पोस्टल बैलेट पेपर, निर्वाचन व्यय निगरानी, आदर्श आचरण संहिता, सर्विस वोटर, स्वीप गतिविधि, डिस्ट्रिक इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा, इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम, पेड न्यूज और एमसीएमसी, पोलिंग पार्टी और मतदान दिवस की व्यवस्थाएँ सहित विभिन्न आईटी एप्लीकेशन के बारे में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया है।

प्रशिक्षण के दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राकेश सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश यादव, नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ. राजेश पाटीदार, डॉ. संजय दीक्षित, डॉ. सुमेश डाकवाले, श्री पंकज दुबे, श्री प्रवास जैन, श्री सुरेंद्र सिंह रघुवंशी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.