प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Updated on 14-07-2026 12:06 PM

अम्बिकापुर। दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर, अंबिकापुर में 11 एवं 12 जुलाई 2026 को छात्रावास अधीक्षिकाओं के लिए दो दिवसीय चरणबद्ध (कैस्केडिंग) आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक आयुक्त डॉ. ललित शुक्ला एवं सहायक संचालक सुश्री किरण राजपूत द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में 24 प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास अधीक्षिकाओं तथा 2 विशेष संस्थाओं की अधीक्षिकाओं सहित कुल 26 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

यह प्रशिक्षण हाल ही में आयोजित मास्टर ट्रेनर कार्यशाला में प्रशिक्षित अधीक्षिकाओं द्वारा संचालित किया गया, जबकि दि रूम टू रीड इंडिया की टीम ने संपूर्ण प्रशिक्षण प्रक्रिया में तकनीकी एवं शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया। इस पहल का उद्देश्य छात्रावासों में जीवन कौशल शिक्षा को संस्थागत रूप से सुदृढ़ करना तथा बालिकाओं के समग्र व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना है।

दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को किशोरावस्था, जीवन कौशल, लैंगिक समानता, आत्मविश्वास निर्माण, स्व-निर्णय क्षमता एवं प्रभावी फैसिलिटेशन कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सहभागितापूर्ण गतिविधियों, समूह चर्चाओं एवं अभ्यास सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण के उपरांत सभी अधीक्षिकाएँ अपने-अपने छात्रावासों में कक्षा 6वीं से 10वीं तक अध्ययनरत बालिकाओं के लिए नियमित जीवन कौशल सत्रों का संचालन करेंगी। इसी उद्देश्य से प्रत्येक छात्रावास के लिए वार्षिक क्रियान्वयन योजना भी तैयार की गई, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र में जीवन कौशल कार्यक्रम का प्रभावी एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

यह प्रशिक्षण बालिकाओं में शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, स्व-निर्णय की भावना एवं लैंगिक समानता के मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। प्रशिक्षित अधीक्षिकाएँ छात्रावासों में इन मूल्यों के संवर्धन में प्रभावी भूमिका निभाएँगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.