ट्विटर के दिवालिया होने की आशंका, एलन मस्क ने खुद दी चेतावनी

Updated on 11-11-2022 05:41 PM
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दिवालिया होने की आशंका जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अरबपति मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों से कॉल पर कहा कि दिवालिया होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मस्क ने दो हफ्ते पहले ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था। क्रेडिट एक्सपर्ट्स ने तभी कह दिया था कि इस महंगे सौदे का ट्विटर की वित्तिय स्थिति पर सीधा असर पड़ने वाला है। 
ट्विटर के दो बड़े एग्जीक्यूटिव्स योएल रोथ और रॉबिन व्हीलर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को मस्क के साथ ट्विटर स्पेस चैट को मॉडरेट किया, जहां विज्ञापनदाताओं के दूर होने की चिंताओं को शांत करने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि रोथ और व्हीलर ने इसे लेकर पूछे गए सवालों पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले गुरुवार को ट्विटर की चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ली किसनेर ने ट्वीट करके बताया था कि वह अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं। इतना ही नहीं चीफ प्राइवेसी ऑफिसर डैमिन किरान और मुख्य अनुपालन अधिकारी मैरिएन फोगार्टी भी रिजाइन कर चुके हैं। इन इस्तीफों ने भी ट्विटर की खस्ता वित्तीय हालत की ओर इशारा किया है। 

अमेरिकी फेडरल ट्रेड कमीशन की ट्विटर पर नजर
अमेरिकी फेडरल ट्रेड कमीशन का कहना है कि इन प्राइवेसी और अनुपालन अधिकारियों के इस्तीफे के बाद वह ट्विटर पर नजर रखे हुए है। इन इस्तीफों ने ट्विटर को रेगुलेटरी ऑर्डर के उल्लंघन के जोखिम में डाल दिया है। गुरुवार को ट्विटर कर्मचारियों के साथ मस्क की पहली बैठक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने खुद इस दौरान कहा कि कंपनी को अगले साल अरबों डॉलर का नुकसान हो सकता है। हालांकि, ट्विटर की ओर से संभावित दिवालियेपन, एफटीसी चेतावनी या इस्तीफों को लेकर पूछे गए सवाल पर कोई जवाब नहीं आया है। 

ट्विटर की भारतीय यूनिट को 32 करोड़ का नुकसान
ट्विटर की भारतीय यूनिट को 31 मार्च, 2022 को समाप्त हुए वित्तिय वर्ष में करीब 32 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ट्विटर इंडिया ने वित्तिय वर्ष 2020-21 में 7.76 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का कर्मचारी खर्च 2020-21 में 43.25 करोड़ रुपये से रिपोर्ट किए गए वित्तिय वर्ष के दौरान तीन गुना बढ़कर 136.81 करोड़ रुपये हो गया था। हालांकि, ट्विटर इंडिया का राजस्व वित्त वर्ष 2021-22 में लगभग 82 प्रतिशत बढ़कर 156.75 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 86.36 करोड़ रुपये था।

मस्क के आते ही दूर जाने लगे विज्ञापन देने वाले
दरअसल, मस्क के सौदे ने ट्विटर को निजी बना दिया है। प्लेटफॉर्म के बोर्ड को भंग कर दिया गया और सीईओ के रूप में उनकी एकतरफा शक्ति को बढ़ाया गया है। मस्क के पास ट्विटर का मालिकाना आते ही विज्ञापन देने वाले दूर जाने लगे। इससे कंपनी को हर दिन 4 मिलियन डॉलर का नुकसान होने लगा। ट्विटर के पुनर्गठन की मस्क की योजना शीर्ष अधिकारियों की छंटनी के साथ शुरू हुई। कर्मचारियों को एक ज्ञापन में मस्क ने छंटनी का बचाव ट्विटर को स्वस्थ रास्ते पर रखने का प्रयास और कंपनी की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए दुर्भाग्य से आवश्यक के रूप में किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.