ट्विटर डील से US सरकार के रडार पर आ सकते हैं एलन मस्क

Updated on 10-11-2022 05:58 PM

ट्विटर डील के चलते अरबपति एलन मस्क अमेरिकी सरकार की रडार पर आते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मस्क के दूसरे देशों के साथ संबंधों की जांच की बात कही है। खास बात है कि ट्विटर डील में सऊदी हिस्सेदारी पर सवाल उठने लगे हैं। मस्क ने बीते महीने ही 44 बिलियन डॉलर की डील पूरी की है।

पत्रकारों के साथ बातचीत में बाइडेन ने कहा, 'मुझे लगता है कि एलन मस्क के अन्य देशों के साथ सहयोग या तकनीकी संबंध ध्यान दिए जाने के लायक हैं।' उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगा कि वह कुछ अनुचित कर रहे हैं या नहीं... मैं केवल इतना ही कहूंगा।' मस्क की ट्विटर डील में सऊदी अरब के प्रिंस अलवलीद बिन तलाल और कतर सोवरिन वेल्थ फंड समेत कई निवेशक भी शामिल हैं।

दो अमेरिकी सीनेटर भी ट्विटर डील की जांच की बात कह चुके हैं, ताकि प्लेटफॉर्म को यूजर की जानकारी जुटाने से रोका जा सके, जिससे मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और सऊदी सरकार के आलोचकों को खतरा हो। सीनेटर क्रिस मर्फी ने कहा था, 'हमें चिंतित होना चाहिए कि जिस सऊदी की राजनीतिक बातों को रोकने और अमेरिकी राजनीतिक प्रभावित करने में साफ रुची है, वे अब बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दूसरे सबसे बड़े मालिक होंगे।'

मस्क के कदम से खलबली
मस्क रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बयानबाजी कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया था कि ताइवान को चीन के साथ मिल जाना चाहिए। इस सुझाव का चीनी अधिकारियों ने तो स्वागत किया था, लेकिन ताइवान के अधिकारी खासे नाराज हुए थे। अब आलोचक मस्क और चीन के बीच औद्योगिक संबंध की ओर इशारा करते हैं।

मस्क ने टेस्ला में अपने करीब चार अरब डॉलर के शेयर बेचे
  मस्क ने टेस्ला में अपने करीब चार अरब डॉलर के शेयर बेच दिए हैं। शेयर बाजारों को दी गई सूचना में यह बताया गया। इसके मुताबिक मस्क ने इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के अपने 1.95 करोड़ शेयरों की बिक्री चार नवंबर से आठ नवंबर के बीच की। इससे पहले अगस्त में उन्होंने टेस्ला में अपने सात अरब डॉलर के शेयर बेचे थे। कुल मिलाकर मस्क अप्रैल से अब तक टेस्ला में अपने 19 अरब डॉलर से अधिक के शेयर बेच चुके हैं। इन शेयर की बिक्री उन्होंने ट्विटर के साथ हुए 44 अरब डॉलर के सौदे को पूरा करने के लिए शुरू की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.