Twitter के बॉस एलन मस्क फिर से बने दुनिया के नंबर-1 अमीर, अंबानी और अडानी का क्या है हाल?

Updated on 01-06-2023 06:56 PM
नई दिल्ली: ट्विटर (Twitter), टेस्ला (Tesla), स्पेसएक्स (SpaceX) जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने फिर से बड़ी कामियाबी हासिल की है। एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति बन गए हैं। एलन मस्क ने फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की कुर्सी हासिल कर ली है। बीते पांच दिनों में एलन मस्क की दौलत में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी हुई और उनकी संपत्ति रॉकेट के रफ्तार से बढ़कर 193 अरब डॉलर पर पहुंच गई। टेस्ला के शेयरों में तेजी के कारण मस्क की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई।

मस्क बने नबंर 1

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) की ताजा रेंकिंग के मुताबिक एलन मस्क की कुल नेटवर्थ 192 बिलियन डॉलर (करीब 15.85 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। उन्होंने लंबे वक्त से फ्रांस से बिलेनियर और फैशन ग्रुप लुई वितॉ मोएट हेनेसी (LVMH) के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर नंबर एक की कुर्सी हासिल कर ली है। बर्नार्ड की नेटवर्थ 187 बिलियन डॉलर (करीब 15.43 लाख करोड़ रुपए) है। टॉप 5 की बात करें तो इन दोनों के अलावा ऐमेजॉन (Amazon) के मालिक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) 144 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) 125 अरब डॉलर के साथ चौथे नंबर पर और Larry Ellison 118 अरब डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

अंबानी-अडानी का हाल

दुनिया के अमीरों की इस लिस्ट में टॉप 10 में कोई भारतीय नहीं है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के टॉप 10 में एक भी भारतीय नहीं है। इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 84.7 बिलियन डॉलर (6.99 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ 13वें नंबर पर हैं तो वहीं अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) 61.3 अरब डॉलर के साथ 19वें नंबर पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.