Twinkle Khanna ने ब्रिटेन से कहा- हमें हमारा Kohinoor और दो अनमोल रतन विजय माल्‍या-ललित मोदी लौटा दो!

Updated on 15-05-2023 08:35 PM
बॉलीवुड एक्‍ट्रेस, राइटर और इंटीरियर डिजाइनर ट्विंकल खन्‍ना ने ब्रिटेन में किंग चार्ल्‍स- III की ताजपोशी पर चुटकी लते हुए बड़े पते की बात कही है। ट्विंकल ने किंग चार्ल्‍स-III के ताज से गायब कोहिनूर हीरे के बहाने ब्रिटेन से कहा है कि वह उन्‍हें भारत को कोहिनूर हीरा लौटा देना चाहिए। साथ ही एक्‍ट्रेस ने अंग्रेजों से 'दो और अनमोल रतन' विजय माल्‍या और ललित मोदी को भारत को सौंपने की अपील की है। बीते दिनों बकिंघम पैलेस ने घोषणा की थी कि महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद विवादत कोहिनूर को किंग के राज्याभिषेक समारोह से अलग रखा जाएगा।

कोहिनूर हीरे का वजन 105 कैरेट है। कोहिनूर का मतलब फारसी में 'प्रकाश का पर्वत' है। माना जाता है कि यह 800 साल पहले दक्षिण भारत में कृष्णा नदी के तट पर मिला था। इसके बाद कई साम्राज्यों से होते हुए 19वीं शताब्दी में यह ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया को सौंपा गया। हालांकि, एक प्रचलित कहानी यह भी है कि कोहिनूर हीरा शापित है और यह सिर्फ महिलाओं, खासकर रानी के पहनने के लिए ही सुरक्ष‍ित है।

ट्विंकल खन्‍ना ने ट्विटर पर शेयर किया पोस्‍ट

Twinkle Khanna ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के लिए लिखे अपने नए कॉलम की फोटो ट्विटर पर पोस्‍ट की है। वह इसमें लिखती हैं कि किंग चार्ल्‍स-III की ताजपोशी ने पुराने कोहिनूर विवाद को नई हवा दी है। क्योंकि हिंदुस्‍तानियों ने यूनाइटेड किंगडम से उस हीरे को वापस करने की मांग शुरू कर दी है।

'हमारे दो अन्‍य अनमोल रतन भी वापस कर दो'

ट्विंकल लिखती हैं, 'परंपरागत रूप से रानी ने राज्याभिषेक में हीरे के साथ मुकुट पहना था। लेकिन इस बार बकिंघम पैलेस ने बयान जारी किया कि औपचारिक कार्यवाही में कोहिनूर का उपयोग नहीं किया जाएगा। इस कारण भारतीय एक बार फिर कोहिनूर की वापसी की मांग कर रहे हैं। मैं ब्रिटेन से सिर्फ कोहिनूर ही नहीं, बल्कि इस जैसे ही हमारे दो अन्य अनमोल रतन, विजय माल्या और ललित मोदी को भी वापस करने के लिए कहना चाहूंगी।'

अब टॉवर ऑफ लंदन में है कोहिनूर हीरा

वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि कोहिनूर हीरे को अब टॉवर ऑफ लंदन में प्रदर्शन के लिए रखा गया है। हाल के वर्षों में भारत सरकार ने बार-बार ब्रिटिश सरकार से कोहिनूर हीरा वापस करने के लिए कहा है। ट्विंकल ने अपने कॉलम में 'डचेस ऑफ ससेक्स' मेघन मार्कल के शाही राज्याभिषेक समारोह से दूरी बनाए रखने का भी जिक्र किया है। वह लिखती हैं, 'मैंने तुरंत एक मेघन मार्कल कार्डबोर्ड मास्क खरीदा, इसे लगाया और पूरे लंदन में घूमना शुरू कर दिया, ताकि मैं उनके ससुर के राज्याभिषेक में उनके नहीं होने की कमी को पूरा कर सकूं।'

ऋष‍ि सुनक और सुधा मूर्ति का भी जिक्र

ट्विंकल ने इसके साथ ही यूनाइटेड किंगडम के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के बारे में भी बात की। वह लिखती हैं, 'उनकी उपलब्‍ध‍ि ने कई लोगों को हैरान किया होगा, लेकिन उनकी सास को नहीं। हाल ही में एक साक्षात्कार में भारत की सबसे प्रिय लेखिकाओं में से एक सुधा मूर्ति ने चुटकी ली और कहा- मैंने अपने पति को एक ब‍िजनसमैन बनाया। जबकि मेरी बेटी ने अपने पति को यूके का प्रधानमंत्री बनाया। उनकी इस टिप्पणी को शुरुआती तौर पर कुछ लोगों ने ट्रोल किया, लेकिन उनके इस मजाकिया बयान में कुछ सच्‍चाई तो थी। आखिरकार, हर महापुरुष के साथ अक्सर एक महिला होती है, जो उसे लगातार बताती है कि वह क्या गलत कर रहा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.