पीएम आवास पाकर भावुक हुए तुलसीराम, कहा बच्चों को मिला सुरक्षित छत, चिंता हुई दूर

Updated on 01-10-2025 01:13 PM

मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी। जिले के विकासखंड मानपुर के ग्राम दोरबा निवासी तुलसीराम पिता दसरूराम, जो वर्षों से मिट्टी के कच्चे घर में विषम परिस्थितियों में जीवन बिता रहे थे। लेकिन आज प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मिले पक्के घर में आत्मसम्मान और सुरक्षा के साथ जीवन बिता रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंध रखने वाले तुलसीराम रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका पुराना मकान से बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था।

मकान जर्जर होने के कारण हर मौसम उनके लिए एक नई चुनौती लेकर आता था। वर्ष 2024-25 की ग्राम सभा उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर आई। जब उन्हें यह बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत उनके नाम से आवास स्वीकृत हुआ है, तो श्री तुलसीराम भावुक हो गए, मानो वर्षों का इंतजार अचानक पूरा हो गया। ग्राम पंचायत के सहयोग से आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई, और आज वे अपने पक्के, मजबूत और सुंदर घर में अपने परिवार के साथ संतोष और सुकून के साथ रह रहे हैं।

उनका चेहरा आत्मविश्वास से भरा हुआ है और आंखों में एक नई चमक है। श्री तुलसीराम ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा प्रधानमंत्री आवास योजना मेरे लिए केवल एक योजना नहीं, बल्कि मेरी जिंदगी की एक नई शुरुआत है। अब मेरे बच्चों के लिए सिर छुपाने के लिए एक सुरक्षित छत है, और मुझे अपने भविष्य की चिंता नहीं हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.