अम्बेडकर जयंती के अवसर पर है मंगलवार को राजपत्रित अवकाश, एनएसई और बीएसई में छुट्टी!

Updated on 14-04-2026 01:57 PM
मुंबई: घरेलू शेयर बाजार NSE और BSE आज यानी मंगलवार, 14 अप्रैल 2014 को बंद हैं। आज बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती (Dr. Ambedkar Jayanti ) है। इस अवसर पर शेयर बाजार में अवकाश रहेगा। मतलब कि इस दिन स्टॉक एक्सचेंज में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। यही नहीं, देश के सबसे बड़े नॉन-एग्री कमोडिटी एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) में भी दिन में कोई कारोबार नहीं होगा। लेकिन शाम में पांच बजे के बाद रात के 11:30 बजे तक कारोबार होगा।

ये शेयर बाजार पूरी तरह से बंद

बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय शेयर बाजार या एनएसई (NSE) और बॉम्बे शेयर बाजार या बीएसई (BSE) में दिन भर कारोबार नहीं होंगे। लेकिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज या एमसीएक्स (MCX) में शाम में पांच बजे से राते के साढ़े बारह बजे कारोबार होगा। हालांकि, एग्री कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स (NCDEX) में दोनों सत्र में कारोबार नहीं होगा।

शेयर बाजार की अगली छुट्टी कब?

शेयर बाजारों में कल के बाद अगली छुट्टी आगामी एक मई को होगी। उस दिन महाराष्ट्र दिवस है। उसके बाद 28 मई 2026 को बकरीद के अवसर पर शेयर बाजार में अवकाश होगा। इसके बाद 26 जून को मुहर्रम के अवसर पर बाजार बंद रहेंगे। उसके बाद 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी और दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर शेयर बाजार में अवकाश है।

दशहरा की कब होगी छुट्टी

इस साल 20 अक्टूबर को दशहरा के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। उसके बाद 10 नवंबर को दिवाली बलीप्रतिपदा के अवसर पर शेयर बाजार में अवकाश रहेगा। इसके बाद गुरु नानक जयंती के अवसर पर 24 नवंबर को बाजार में छुट्टी है। इस साल शेयर बाजार की अंतिम छुट्टी 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर होगी।

इस साल दिवाली की छुट्टी क्यों नहीं?

शेयर बाजार की छुट्टी का साल 2026 के लिए जो सरकुलर जारी हुआ है, उसमें दिवाली की छुट्टी का उल्लेख नहीं है। क्योंकि इस साल दिवाली रविवार को पड़ रहा है। उस दिन सामान्य रूप से छुट्टी होती है। इस साल दिवाली पर होने वाली मुहूर्त ट्रेडिंग भी रविवार, 8 नवंबर को ही होगी। हालांकि मुहूर्त कारोबार के समय के बारे में अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.