हरदा हादसे के बाद सामने आई सच्चाई, मध्‍य प्रदेश में 22 हजार विस्फोटक लाइसेंस, अधिकारी सिर्फ छह

Updated on 08-02-2024 12:03 PM
भोपाल। मध्‍य प्रदेश में विस्फोटक कारोबारियों द्वारा किस तरह से कारोबार किया जा रहा है, इसकी निगरानी कर पाना पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पेसो) के लिए आसान नहीं है। जिला कलेक्टर से एनओसी मिलने के बाद संगठन की ओर से कारोबारी को अनुमति दे दी जाती है। हरदा हादसे के बाद इस मामले में सच्‍चाई का पता चला।
मप्र में 22 हजार विस्फोटक लाइसेंस
अभी प्रदेश के 52 जिलों में कुल 22 हजार विस्फोटक लाइसेंस हैं। वहीं संगठन में कुल छह अधिकारी पदस्थ हैं, जिन्हें पूरा काम संभालना होता है। बुधवार को जब नईदुनिया टीम पेसो कार्यालय पहुंची तो एक ही अधिकारी मौजूद थे। अन्य अधिकारियों के बारे में बताया गया कि वे हरदा गए हुए हैं।

भोपाल में है कार्यालय

भोपाल के अरेरा कालोनी स्थित लाला लाजपत राय सोसायटी ई 7/77 के एक निजी बिल्डिंग में भारत सरकार का पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन के मुख्य विस्फोटक नियंत्रक का कार्यालय स्थित है। यहीं से प्रदेश के 52 जिलों में पेट्रोलियम और विस्फोटक का कारोबार करने वाले कारोबारियों को लाइसेंस दिए जाते हैं।

कर्मियों ने दी यह जानकारी

यहां के कर्मियों ने बताया कि जिला कलेक्टरों द्वारा कारोबारियों की एनओसी जारी की जाती है। यह एनओसी हमको आनलाइन ही प्राप्त हो जाती है, जिस पर कलेक्टर की मंजूरी होने से पूरे विश्वास के साथ विस्फोटक का कारोबार करने का लाइसेंस जारी कर दिया जाता है।

तो लाइसेंस हो जाते हैं निरस्‍त

इसके अलावा यदि कलेक्टरों द्वारा लापरवाह कारोबारियों की शिकायत मिलती है तो लाइसेंस निरस्त भी किए जाते हैं। संगठन द्वारा 15 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक रखने वाले कारोबारियों को ही लाइसेंस जारी किए जाते हैं। भोपाल सर्कल में कुल छह अधिकारी पदस्थ हैं। इनमें ज्वाइंट चीफ कंट्रोलर डा. एमआइजेड अंसारी, डिप्टी चीफ कंट्रोलर संजय कुमार, कंट्रोलर डा. अभय प्रताप सिंह, डिप्टी कंट्रोलर सुमित्रा राय चौधरी, डिप्टी कंट्रोलर प्रवेश कुमार और कनक सिंह मीना शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.