ऑस्ट्रेलियाई सरकार पर भरोसा, वहां भारतीय समुदाय को देगी सुरक्षित माहौल: राष्ट्रपति मुर्मू

Updated on 12-03-2023 12:15 AM
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार अपने देश में भारतीय समुदाय को सुरक्षा और सकारात्मक माहौल मुहैया कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ मुलाकात के दौरान की। उनकी यह टिप्पणी हाल के दिनों में ऑस्ट्रेलिया स्थित मंदिरों पर हमले की खबरों की पृष्ठभूमि में आई है।

राष्ट्रपति भवन में अल्बनीज और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय अपने कठिन परिश्रम और शांतिप्रियता के साथ-साथ उद्यमी कुशलता के लिए जाना जाता है।'
राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू ने विश्वास जताया कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार भारतीय समुदाय को ऑस्ट्रेलिया में सुरक्षित और सकारात्मक माहौल मुहैया कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया में बहुत ही मित्रवत संबंध है।

उन्होंने कहा, 'दोनों देशों के बीच विस्तृत रणनीतिक साझेदारी ने द्विपक्षीय संबंधों को गति दी है।' उन्होंने भरोसा जताया कि अल्बनीज की इस यात्रा से ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंधों में और मजबूती आएगी।

बयान के मुताबिक राष्ट्रपति ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते रक्षा संबंध और गहरे होते संस्थागत संपर्क पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'दोनों देशों को अपना व्यावहारिक सहयोग दुलर्भ खनिज, नवीन और नवीनीकरण ऊर्जा, साइबर कूटनीति और नवोन्मेषण के उभरते क्षेत्रों में जारी रखना चाहिए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.