विदेशी पैसों के दम पर कूद रहा है ट्रंप का अमेरिका! शेयर बाजार में रेकॉर्ड पर पहुंच गई फॉरेन होल्डिंग्स

Updated on 04-10-2025 08:57 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के शेयर बाजार में हाल में काफी तेजी आई है। विदेशी निवेशक इसमें जमकर पैसा लगा रहे हैं। अमेरिका की इक्विटीज में फॉरेन होल्डिंग्स रेकॉर्ड 20 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुकी है। पिछले कुछ महीनों में इसमें 2.5 ट्रिलियन डॉलर की तेजी आई है। अमेरिका का इक्विटी बाजार 60 ट्रिलियन डॉलर का है जिसमें विदेशी निवेशकों का हिस्सा 30% पहुंच चुका है जो इतिहास में सबसे अधिक है। इसका डेटा रखने का काम 1945 में शुरू हुआ था।

अमेरिका में गवर्नमेंट शटडाउन के बावजूद शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी आई और यह कारोबार के दौरान रेकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। डाउ जोंस 239 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 530 अंक तक ऊपर गया। हालांकि S&P 500 लगभग फ्लैट बंद हुआ। इस बीच Nasdaq Composite में 0.28% की गिरावट आई। कंपनियों की मजबूत कमाई, एआई को लेकर उत्साह और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की संभावना से हाल में अमेरिकी शेयरों में काफी तेजी आई है।

क्या होगी मुश्किल?

ऐतिहासिक आंकड़ों को देखें तो साफ है कि शटडाउन से अमेरिकी बाजार पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन अगर शटडाउन लंबे समय तक रहता है और सरकारी आंकड़े सामने नहीं आते हैं तो लेबर मार्केट और महंगाई को लेकर निवेशकों की धारणा प्रभावित हो सकती है। खासकर नौकरी का मंथली डेटा फेड के लिए काफी अहम है जो नीतिगत फैसलों के लिए इसी पर निर्भर है। जानकारों का कहना है कि सरकारी आंकड़े नहीं होने से फेड को आंख बंद करके फैसले लेने पड़ सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.