तुरही, गदा या तलवार, क्या चुनेंगे शिंदे, EC को आज बताएंगे अपनी पसंद

Updated on 10-10-2022 07:04 PM

नई दिल्ली मुंबई
 शिव सेना के चुनाव चिह्न और नाम को लेकर उद्धव और शिंदे कैंप के बीच जंग के बीच आज का दिन अहम है। एकनाथ शिंदे कैंप चुनाव आयोग के पास आज अपनी पसंद के तीन नाम और चिह्न सौंपेगा। हालांकि इस बीच महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार को एक बार फिर विश्वास जताया कि उनके ग्रुप के पास शिवसेना प्रतिनिधियों का बहुमत है इसलिए, उन्हें ही शिवसेना का नाम और चिह्न मिलेगा। अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि शिंदे कैंप ने आगामी उपचुनाव के लिए तुरही, गदा और तलवार को चुनाव चिह्न के रूप में शॉर्टलिस्ट किया है। इससे पहले उद्धव ठाकरे कैंप ने चुनाव आयोग के पास अपनी तीन पसंद भेजी थी। जिसमें चिह्न के रूप में त्रिशूल और नाम के लिए शिवसेना बालासाहेब ठाकरे को प्रमुख रूप से वरीयता दी गई थी।

दरअसल, चुनाव आयोग ने शिंदे और उद्धव कैंप को सोमवार 10 अक्टूबर तक अपनी पार्टी के लिए नाम और चिह्न चुनने का वक्त दिया है। इसके लिए आयोग ने दोनों गुटों को 197 नामों और चिह्नों की लिस्ट सौंपी थी। सीएम शिंदे ने कहा कि वे पार्टी के तीन नामों और प्रतीकों की अपनी सूची सोमवार को दोपहर एक बजे से पहले चुनाव आयोग को सौंप सकते हैं।

शिंदे कैंप की बैठक में क्या हुआ
बीती शाम शिंदे कैंप की अहम बैठक हुई थी। जिसमें पार्टी के नाम और चिह्न पर मंथन किया गया। बैठक के दौरान हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए आक्रामक चुनाव चिन्ह चुनने का सुझाव दिया गया। शिंदे कैंप के एक नेता ने कहा, “तुररी को प्रतीक के रूप में सबसे अधिक समर्थन प्राप्त हुआ है। हम तीन पार्टी नामों में बालासाहेब ठाकरे या आनंद दिघे के नाम शामिल कर सकते हैं। हालांकि यह अभी भी तय नहीं है कि हम अंधेरी (पूर्व) विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे या नहीं।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.