मिडिल ईस्ट में 10000 अतिरिक्त सैनिक भेजने जा रहे ट्रंप, ईरान से बातचीत क्या बहाना, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका?

Updated on 27-03-2026 12:17 PM
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ ईरान के साथ बातचीत पर जोर दे रहे हैं, वहीं दसूरी तरफ मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी को तेजी से बढ़ा रहे हैं। अब अमेरिकी रक्षा विभाग मध्य पूर्व में 10,000 अतिरिक्त जमीनी सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मामले की जानकारी रखने वाले रक्षा विभाग के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। यह टुकड़ी 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के अतिरिक्त होगी जिसे पहले से ही इस क्षेत्र में तैनात करने का आदेश दिया गया है।

मध्य पूर्व में अमेरिका का सैन्य जमावड़ा

10000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती पर अभी फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन अगर इन सैन्य बलों को भेजा जाता है तो इसका मतलब है कि कम से कम 17 हजार अमेरिकी सैन्य मध्य पूर्व भेजे जाएंगे। यह उन 40 से 50 हजार अमेरिकी सैनिकों के अतिरिक्त हैं, जो पहले से ही मध्य-पूर्व में मौजूद हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि अतिरिक्त सैनिकों को कहां भेजा जाएया या कहां तैनात किया जाएगा। वॉइट हाउस की डेप्युटी प्रेस सेक्रेटरी अन्ना केली ने कहा, सेना की तैनाती से जुड़ी सभी घोषणाएं युद्ध विभाग की ओर से ही की जाएंगी।यह जानकारी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिकी सेना 82वीं ‘एयरबोर्न डिवीजन’ से कम से कम 1,000 और सैनिकों को तैनात करने की तैयारी कर रही है, ताकि क्षेत्र में पहले से मौजूद करीब 50,000 सैनिकों को और बल मिल सके। इसके साथ ही पेंटागन दो ‘मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट’ की भी तैनाती की प्रक्रिया में है, जिसके तहत क्षेत्र में करीब 5,000 मरीन एवं नौसेना के हजारों अन्य कर्मी और तैनात किए जाएंगे।

ट्रंप क्यों बढ़ा रहे सैन्य मौजूदगी?

ईरान के साथ बातचीत और साथ ही सैनिकों की तैनाती को ट्रंप की ऐसी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है कि भविष्य में क्या कदम उठाना है, इसे लेकर वह अपने विकल्प खुले रखना चाहते है। विशेषज्ञों का मानना है कि 82वीं एयरबोर्न डिवीजन का सीधा निशाना फारस की खाड़ी में स्थित खर्ग द्वीप जैसे ईरान के रणनीतिक हित हैं। ट्रंप की एक योजना में खर्ग द्वीप पर कब्जा करना भी है, जहां से ईरान को लगभग 90फीसदी तेल निर्यात होता है।

ट्रंप की ईरानी नेताओं को धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा कि ईरानी नेताओं को ‘‘बहुत देर होने से पहले बातचीत शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि एक बार ऐसा हो जाने पर, पीछे मुड़ने का कोई रास्ता नहीं होगा।’’ यह पोस्ट ट्रंप के उस बयान के एक दिन बाद की गई है जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों देश समझौते के करीब हैं। ट्रंप ने बृहस्पतिवार को फिर कहा कि अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 15 सूत्री युद्धविराम योजना को ईरान द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद तेहरान ‘‘हमसे समझौता करने की भीख मांग रहा है।’’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.