अमेरिका के लिए नया डिफेंस सिस्टम बनवा रहे ट्रम्प:गोल्डन डोम स्पेस से होने वाले हमले भी रोकेगा

Updated on 21-05-2025 01:25 PM

इजराइल के आयरन डोम की तरह अमेरिका भी खुद का डिफेंस सिस्टम गोल्डन डोम बनाने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगवलार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि इसके लिए एक डिजाइन भी चुन लिया गया है।

ट्रम्प ने कहा कि गोल्डन डोम उनके कार्यकाल के आखिर तक चालू हो जाएगा। एक बार तैयार होने पर यह मिसाइलों को रोकने में सक्षम होगा। भले ही उन्हें दुनिया के किसी भी हिस्से से लॉन्च किया जाए। ट्रम्प ने दावा किया कि गोल्डन डोम अंतरिक्ष से हुए हमलों को भी रोकने के काबिल होगा।

स्पेस, जमीन और समुद्र तीनों जगहों से होगी हिफाजत

ट्रम्प का कहना है कि अमेरिकी मिसाइल डिफेंस सिस्टम में पिछले 40 साल से कोई बदलाव नहीं हुआ है। दुनिया में कई एडवांस तकनीक से लैस मिसाइलें बन रही हैं। अभी का डिफेंस सिस्टम ऐसे खतरों का मुकाबला करने के काबिल नहीं है।

दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रम्प ने इससे जुड़े एक कार्यकारी आदेश पर दस्तखत भी किया था। उन्होंने पेंटागन को अमेरिकी मिसाइल रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए ‘नेक्स्ट जेनेरेशन मिसाइल डिफेंस सिस्टम’ तैयार करने का आदेश दिया, ताकि चीन, रूस, उत्तर कोरिया या फिर किसी और देश से आने वाले बैलिस्टिक मिसाइल को रोका जा सके।

गोल्डन डोम को अंतरिक्ष, जमीन और समुद्र, तीनों जगहों से काम करने के लिए डिजाइन किया जा रहा है। इसमें ऐसी तकनीक होगी जो दुश्मन की मिसाइल को लॉन्च होते ही पकड़ लेगी और रास्ते में ही उसे तबाह कर देंगी। इजराइल ने 2011 से मिसाइलें रोकने के लिए सिस्टम इस्तेमाल किया है।

ट्रम्प ने भरोसमंद सैन्य अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी

गोल्डन डोम प्रोजेक्ट पर करीब 175 बिलियन डॉलर, यानी 14.52 लाख करोड़ रुपए का खर्च आएगा। ट्रम्प ने अभी शुरुआत में 25 बिलियन डॉलर (लगभग 2.05 लाख करोड़ रुपये) खर्च करने की मंजूरी दे दी है।

ट्रम्प ने इसकी जिम्मेदारी स्पेस फोर्स के जनरल माइकल गुएटलीन को दी है। वे ट्रम्प के सबसे भरोसेमंद सैन्य अधिकारियों में से एक माने जाते हैं।

कनाडा ने भी गोल्डन डोम में दिखाई दिलचस्पी

ट्रम्प ने यह भी कहा कि कनाडा भी इसमें दिलचस्पी ले रहा है। कनाडाई PMO ने भी इसकी पुष्टि करते बताया कि वे अमेरिका के साथ मिलकर एक नई डिफेंस सिक्योरिटी पर चर्चा कर रहे हैं।

अमेरिका और कनाडा मिलकर नोराड (नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड) चलाते हैं। इस सैन्य संगठन का काम उत्तरी अमेरिका के हवाई की रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र की निगरानी करना है। सोवितय संघ के मिसाइल हमलों को रोकने के लिए नोराड की स्थापना की गई थी।

चीन, रूस और उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल से खतरा

एक अमेरिकी रक्षा एजेंसी ने अक्टूबर 2023 में रिपोर्ट जारी किया था। इसमें चीन, रूस और उत्तर कोरिया की लंबी दूरी की मिसाइल क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई थी। इसमें बताया गया था कि चीन के पास लगभग 400, रूस के पास 350 और उत्तर कोरिया के पास कुछ मिसाइलें हैं, जो लंबी दूरी तक जा सकती हैं।

इसमें दावा किया गया था कि उत्तर कोरिया अपनी बैलिस्टिक मिसाइल की तादाद लगातार बढ़ा रहा है। ये अमेरिकी मिसाइल डिफेंस सिस्टम से निपटने के लिए चुनौती बन सकती हैं। इसके लिए मजबूत उपाय की जरूरत है।

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक पहले मिसाइल डिफेंस सिस्टम का नाम ‘मूनशॉट प्लस’ रखा गया था। बाद में इसे बदलकर 'गोल्डन डोम' किया गया।

विपक्षी बोले- यह मस्क को और ज्यादा अमीर बनाएगा

गोल्डन डोम को लेकर विवाद भी शुरू हो गए हैं। कई डेमोक्रेटिक सांसदों ने यह आशंका जाहिर की है कि इस प्रोजेक्ट से इलॉन मस्क को फायदा पहुंचाया जा सकता है। डेमोक्रेटक पार्टी की सीनेटर वॉरेन एलिजाबेथ ने 1 मई को चिट्ठी लिखकर पेंटागन से इससे जुड़ी खोजबीन करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि यह बेहद परेशान करने वाली बात है। यह सवाल खड़े करता है कि गोल्डन डोम से अमेरिकियों को फायदा होगा या फिर यह मस्क या और बड़े बिजनेसमैन को और ज्यादा अमीर बनाने के लिए है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.