आज ट्रम्प और पुतिन के मंत्रियों की मलेशिया में मुलाकात:यूक्रेन जंग पर बातचीत संभव

Updated on 10-07-2025 02:21 PM

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच आज मलेशिया में मुलाकात होगी।

दोनों नेता कुआलालंपुर में हो रहे आसियान रीजनल फोरम में भाग ले रहे हैं, जिसमें आसियान के 10 देशों के साथ अमेरिका, रूस, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे बड़े साझेदार भी शामिल हैं।

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका ने यूक्रेन को फिर से हथियारों की सप्लाई शुरू कर दी है। इससे पहले पेंटागन ने घरेलू हथियार भंडार की समीक्षा के लिए कुछ समय के लिए सप्लाई रोक दी थी, जिसे रूस ने अपनी कूटनीतिक जीत माना था।

पुतिन के खिलाफ ट्रम्प ने सख्त रुख अपनाया

AP की रिपोर्ट के मुताबिक कैबिनेट मीटिंग में ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा,

पुतिन हमें हर बार झूठी बातें सुनाता है। वो बहुत मीठा बोलता है, लेकिन उसका कोई मतलब नहीं निकलता।

ट्रम्प ने कहा कि वो युद्ध जल्दी खत्म करना चाहते हैं लेकिन पुतिन की वजह से शांति वार्ता आगे नहीं बढ़ रही है।

ट्रम्प ने रूस पर तेल उद्योग से जुड़ी पाबंदियों को लेकर चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे एक प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं जिसके तहत रूसी तेल खरीद रहे भारत और चीन जैसे देशों पर 500% टैरिफ लगाया जाएगा।

पहली बार एशिया के दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री

रुबियो की यह एशिया की पहली आधिकारिक यात्रा है। लेकिन इसे अमेरिकी टैरिफ धमकियों के चलते कड़ी चुनौती मिल रही है।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने हाल ही में कई देशों को चेताया है कि अगर वे अमेरिका से व्यापार समझौते नहीं करते, तो 1 अगस्त से उन पर भारी टैरिफ लगाए जाएंगे। इनमें आसियान के 10 में से 8 देश शामिल हैं।

हालांकि स्टेट डिपार्टमेंट के मुताबिक रुबियो का फोकस व्यापार नहीं बल्कि दक्षिण चीन सागर में समुद्री सुरक्षा और ट्रांस-नेशनल क्राइम पर रहेगा।

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने आसियान विदेश मंत्रियों की बैठक में चेताया कि वैश्विक व्यापार अब एक हथियार बन चुका है और अमेरिका के टैरिफ खतरों के चलते क्षेत्रीय व्यापार को मजबूत करना जरूरी हो गया है।

आसियान देशों पर भारी टैरिफ का खतरा

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने बुधवार को ब्रुनेई और फिलीपींस को टैरिफ नोटिस भेजे हैं। ब्रुनेई की वस्तुओं पर 25% और फिलीपींस पर 20% शुल्क लगाया जाएगा। वियतनाम ने हाल ही में 20% टैरिफ के साथ एक समझौता किया है, जबकि सिंगापुर को अप्रैल की पहली लिस्ट से बाहर रखा गया था।

मलेशिया के ट्रेड मिनिस्टर जाफरुल अजीज ने कहा है कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन अमेरिका की सरकारी खरीद, हलाल सर्टिफिकेशन, मेडिकल मानक और डिजिटल टैक्स जैसे मुद्दों पर समझौता नहीं करेंगे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.