सच्चा हिंदू कभी नहीं कर सकता इस्लाम का विरोध... शहबाज ने उठाए सवाल, पीएम मोदी के वीडियो से पाकिस्तानियों ने दिया जवाब

Updated on 18-01-2023 06:30 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की जनता महंगाई और भूख से परेशान है। यह परेशानी धीरे-धीरे पाक पीएम शहबाज शरीफ के खिलाफ गुस्से में बदल रही है। अवाम मुल्क के हालात से इतना त्रस्त हो चुकी है कि अपनी सरकारों के खिलाफ गुस्सा जाहिर करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने वीडियो शेयर कर रही है। पाकिस्तान में पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसे शहबाज शरीफ के हालिया बयान का जवाब बताया जा रहा है। पाक पीएम शहबाज ने कहा था कि 'अल्पसंख्यकों को भारत में सताया जा रहा है'। उन्होंने कहा, 'इसे रोका जाना चाहिए ताकि दुनिया में यह संदेश जाए कि भारत वार्ता के लिए तैयार है।'
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि भारत के साथ वार्ता तभी संभव है जब वह 5 अगस्त 2019 की अपनी 'अवैध कार्रवाई' को वापस ले। भारत के इस कदम की वापसी के बिना, वार्ता संभव नहीं है। पाक पीएमओ इस बयान से एक दिन पहले शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी से वार्ता का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि संयुक्त अरब अमीरात दोनों देशों को बातचीत के लिए टेबल पर लाने में अहम भूमिका निभा सकता है। यूएई के अल अरबिया चैनल के साथ इंटरव्यू में शहबाज ने यह बयान दिया था।

'मोदी को 'एंटी-इस्लामिक' बोलने से पहले सोचें'

भारत में अल्पसंख्यकों के लिए 'चिंता प्रकट' करने वाले शहबाज के बयान से भारतीय तो दूर खुद पाकिस्तानी भी सहमत नहीं हैं। एक पाकिस्तानी ट्विटर यूजर ने पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अगली बार नरेंद्र मोदी को 'एंटी-इस्लामिक' बोलने से पहले दो बार सोचें।' वीडियो में मोदी एक भारतीय न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू में इस्लाम पर अपने विचार बताते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो तब का है जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

'मैं इस्लामिक विचारधारा के खिलाफ नहीं'

वीडियो में नरेंद्र मोदी कहते हैं, 'मैं इस्लामिक विचारधारा के खिलाफ नहीं हूं... बिल्कुल नहीं। अगर कोई हिंदू इस्लाम के खिलाफ है तो वह हिंदू नहीं है। क्योंकि हिंदू ने सिखाया है कि सभी धर्म बराबर हैं।' इससे पहले पीएम मोदी का एक और वीडियो पाकिस्तानियों ने शेयर किया था। इसमें वह कहते नजर आ रहे थे कि 'हमने पाकिस्तान को कटोरा लेकर पूरी दुनिया में भटकने के लिए मजबूर कर दिया'। यह वीडियो पीटीआई के एक नेता ने शेयर किया था लेकिन जब पता चला कि वीडियो 2019 का है, जब पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार थी, तो वह खुद ट्रोल हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.