अमित जैन के सवालों से परेशान नमिता थापर और अमन ने उड़ाया मजाक- इन्हें उठाकर पटक देना

Updated on 20-01-2023 09:09 PM
'शार्क टैंक इंडिया' का दूसरा सीजन जब से शुरू हुआ है, तभी से धमाल मचा रहे हैं। शो में आने वाले एंटरप्रेन्योर्स कमाल के बिजनेस आइडिया लेकर आते हैं। दर्शकों के साथ-साथ शार्क्स भी कई बार हैरान रह जाते हैं। कई बार तो 'शार्क टैंक' के जज आपस में ही भिड़ जाते हैं और कभी खूब मस्ती-मजाक करते नजर आते हैं। वो एक-दूसरे की खिंचाई करने से भी बाज नहीं आते। जज अमित जैन को अकसर ही इस बात के लिए निशाने पर ले लिया जाता है क्योंकि वह सवाल बहुत ज्यादा पूछते हैं। शो में ऐसे कई मौके देखे गए हैं जब अमित जैन ने एंटरप्रेन्योर्स से सवालों के चक्कर में डील पक्की करने में ही टाइम लगा दिया।
हाल ही फिर से ऐसा ही कुछ हुआ। Shark Tank India 2 में हाल ही पिचर्स गीतिका गुप्ता और आनंद गुप्ता अपना बिजनस आइडिया लेकर पहुंचे। वो इंडिया की पहली परांठा और पकोड़ा कंपनी के को-फाउंडर हैं। गीतिका और आनंद गुप्ता के प्रेजेंटेशन और बिजनस डील पर डिस्कशन के बाद जज नमिता थापर, पीयूष बंसल और अमन पीछे हट गए। अनुपम मित्तल भी यह कहकर इस डील से पीछे हट गए कि उन्हें इसमें अच्छा रिटर्न नहीं मिलेगा।

नमिता थापर, अमन ने उड़ाया मजाक

लेकिन अमित जैन ने गीतिका और आनंद गुप्ता के आइडिया में दिलचस्पी दिखाई और वो उन दोनों से सवाल पर सवाल पूछने लगे। यह देख अमन ने पिचर्स गीतिका और आनंद से कहा कि अगर इतने सवाल पूछने के बाद अमित आपके बिजनेस में इन्वेस्ट न करें तो इन्हें उठाकर पटक देना।' इतना सुनकर जज नमिता थापर ने कहा, 'या तुम्हारी तरफ से हम ये कर देंगे।' इतना सुनते ही सारे जज हंसने लगते हैं।

75 लाख और 5 पर्सेंट इक्विटी पर डील पक्की

बाद में अमित जैन, गीतिका और आनंद के प्लान में इन्वेस्ट करने के लिए तैयार हो जाते हैं। वह उनके सामने 5 पर्सेंट इक्विटी पर 50 लाख रुपये और 25 लाख के कर्ज के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन इस पर गीतिका और आनंद काउंटर ऑफर देते हैं। काफी कोशिश के बाद आखिरकार यह डील क्रैक हो जाती है। अमित जैन, गीतिका और आनंद के साथ 5 पर्सेंट इक्वविटी और 75 लाख रुपये पर डील क्लोज करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.