हिंदुजा फैमिली की बढ़ी मुसीबत! स्टाफ की सैलरी से ज्यादा कुत्तों पर खर्च करने के आरोप, जानिए क्या है मामला

Updated on 19-06-2024 01:42 PM
नई दिल्ली: ब्रिटेन के सबसे अमीर हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों पर घरेलू स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इन्होंने स्विट्जरलैंड में अपने विला पर घरेलू स्टाफ से बेहद कम सैलरी पर 15 से 18 घंटे तक काम कराया। रिपोर्ट के मुताबिक, इन आरोपों में शोषण और मानव तस्करी शामिल है। इसी के साथ ही दावा किया गया है कि भारत से आए नौकरों को कम वेतन दिया जाता था, उनसे लंबे समय तक काम कराया जाता था और उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए गए थे। इस मामले में स्विटजरलैंड में सोमवार से इन पर मानव तस्करी का ट्रायल शुरू हो गया है। सरकार के वकील ने दोषियों को कम से कम एक साल की सजा दिए जाने की मांग की है। बता दें कि हिंदुजा फैमिली ब्रिटेन से अपना कारोबार चलाती है। ये फैमिली दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल है। हिंदुजा ब्रिटेन में सबसे धनी फैमिली बताई जाती है।

लगे हैं कई गंभीर आरोप

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अन्य सरकारी वकील ने कोर्ट में आरोप लगाया है कि हिंदुजा अपने स्टाफ से ज्यादा अपने कुत्तों पर खर्च कर देते थे। इस मुकदमे ने परिवार द्वारा अपने कुत्ते पर कथित खर्च और अपने नौकरों की दैनिक मजदूरी के बीच भारी अंतर को उजागर किया है। अभियोजन पक्ष का दावा है कि हिंदुजा दंपत्ति ने अपने एक कर्मचारी को 18 घंटे के कार्यदिवस के लिए केवल सात स्विस फ़्रैंक (लगभग £6.19) का भुगतान किया, जबकि अपने पालतू कुत्ते पर सालाना 8,584 फ़्रैंक (£7,616) खर्च किए हैं। आरोप हैं कि विला में कर्मचारियों के लिए न तो काम के घंटे तय हैं और न ही उनकी साप्ताहिक छुट्टी का कोई समय है। स्टॉफ को नौकरी छोड़ने की इजाजत भी नहीं है। वहीं बिना परमीशन उन्हें बाहर निकलने नहीं दिया जाता है।

आरोपों को किया खारिज

अभियोक्ता यवेस बर्टोसा ने अदालत में इस असमानता को उजागर किया, जबकि हिंदुजा के वकीलों ने तर्क दिया कि वेतन को कर्मचारियों को आवास और भोजन मिलने के संदर्भ में माना जाना चाहिए। उन्होंने लंबे समय तक काम करने के दावे को भी खारिज कर दिया। यह सुझाव देते हुए कि बच्चों के साथ फिल्म देखने जैसी गतिविधियों को काम के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जाना चाहिए।

परिवार के समर्थन में गवाही

कुछ पूर्व नौकरों ने हिंदुजा परिवार के समर्थन में गवाही दी है और उन्हें दोस्ताना और सम्मानजनक नियोक्ता बताया है। हालांकि, पासपोर्ट जब्त करने और आवागमन की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाने के आरोप गंभीर हैं और इन्हें मानव तस्करी माना जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.