रेलवे के ड्राइवर की आफत, टपकते इंजन में बारिश से खुद को बचायें या ट्रेन चलायें
Updated on
26-07-2024 01:47 PM
नई दिल्ली: रेलवे सही मायने में रेलवे देश की लाइफ लाइन है। यह लोगों को आकर्षित करता है। इसमें कहीं कोई दिक्कत होती है तो इस पर लोगों की भारी प्रतिक्रिया भी मिलती है। इस समय सोशल मीडिया एक रेल इंजन के ड्राइवर केबिन का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि बारिश का पानी तेजी से अंदर गिर रहा है। पानी की एक तरह से बौछार अंदर आ रही है। इस वजह से इंजन का ड्राइवर छाता लगा कर सीट पर दिख रहा है।
क्या लिखा गया है ट्वीट में
यह वीडियो Sachin Gupta नाम के व्यक्ति ने शेयर किया है। इनका अकाउंट वेरीफाइड है। इनका ट्रीटर या एक्स हैंडल @SachinGuptaUP है। इन्होंने लिखा है "वाटरफॉल का ये नजारा ट्रेन के लोको पायलट केबिन का है। पायलट एक हाथ से छतरी पकड़े है, दूसरे हाथ से ट्रेन चला रहे। ड्राइवर का फेस इसलिए नहीं दिखाया, क्योंकि रेलवे सबसे पहले उसको सस्पेंड करेगा। न ही ट्रेन नंबर बताया जाएगा। VIDEO व्यवस्था दिखाने को बनाई है।"
नेटिजन ने की रेलवे की आलोचना
रेल इंजन के ड्राइवर केबिन में तेजी से पानी टपकने का वीडियो सामने आने के बाद नेटिज़न्स ने भारतीय रेलवे की कड़ी आलोचना की है। Rajaram Chandela, जिनका ट्वीटर हैंडल @grajaram48 है, ने लिखा है "ये अमृत काल नहीं फेंकू काल चल रहा है"। @_tanmay1 नामक हैंडिल से ट्वीट हुआ है "अभी रुकिए, मंत्री जी की 8K resolution वाली reel आ जायेगी कुछ दिनों में ...सब चंगा सी"। S K Pandey नाम के यूजर, जिनका हैंडिल @pandeysush88 है, ने लिखा है "रील मंत्री को उन्ही की भाषा मे जवाब।"
कमी दिखाने वाले पर हो जाती है कार्रवाई
इसी पोस्ट पर Poornima Maurya नाम के यूजर, जिनका हैंडिल @PoornimaM2805 लिखते हैं "आजकल तो यह भी दुर्भाग्य है सरकार या प्रशासन की कमी दिखाओ तो कमी दिखाने वाले इंसान पर रही कार्रवाई हो जाती है लेकिन यह सही है।" एक अन्य यूजर ShivRaj Yadav जिनका हैंडिल @shivaydv_ है, लिखते हैं "बुलेट ट्रेन में गर्मी से राहत दिलाने वाला सीन"। D नाम के यूजर जिनका हैंडिल @Deb_livnletliv है, लिखते हैं "ड्राइवर का फेस इसलिए नहीं दिखाया, क्योंकि रेलवे सबसे पहले उसको सस्पेंड करेगा .. सही बोल रहे हो .. अब क्या रेलवे के प्रभारी अधिकारी पहले की तरह आएंगे और कहेंगे कि यह कुछ दिन महीने पुराना वीडियो था और अब सब ठीक है।"
तेजी से लोकप्रिय हो रहा है पोस्ट
इस वीडियो को कल रात 10.33 बजे पोस्ट किया गया है। तब से सुबह साढ़े नौ बजे तक इसे दो लाख से भी अधिक लोगों ने देख लिया था। हालांकि, इस पोस्ट पर अभी तक रेलवे की कोई अधिकारिक टिप्पणी नहीं दिख रही है।
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…