ट्रायम्फ डेटोना 660 का टीजर में दिखा फर्स्ट लुक प्रीमियम स्पोर्ट टूरर बाइक 9 जनवरी को लॉन्च होगी

Updated on 04-01-2024 01:51 PM

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने डेटोना 660 स्पोर्ट टूरर बाइक का नया टीजर जारी किया है। कंपनी भारत सहित ग्लोबल मार्केट में इस बाइक को 9 जनवरी को लॉन्च करेगी। ये एक मिडिलवेट स्पोर्टबाइक होगी।

प्रीमियम बाइक बनाने वाले ब्रिटिश ब्रांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने ऑफिशियल हैंडल पर इसकी जानकारी शेयर की है। भारतीय समय अनुसार लॉन्चिंग इवेंट शाम 5:30 बजे होगा।

बाइक को भारत में करीब 9.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च होने पर डेटोना 660 का मुकाबला यामाहा R7, कावासाकी निंजा 650 और होंडा CBR 650R जैसी अन्य बाइकों से होगा।

ट्रायम्फ डेटोना 660 : परफॉर्मेंस
हालांकि कंपनी ने बाइक के स्पेसिफिकेशन बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन कंपनी की वेबसाइट पर 660 मोनीकर दिखाया गया है। इससे हम उम्मीद कर सकते हैं कि ऑल न्यू मॉडल में टाइगर स्पोर्ट 660 और ट्राइडेंट 660 में मिलने वाला इंजन दिया जाएगा।

660cc ट्रायम्फ इंजन की बात करें तो यह एक तीन-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड यूनिट है, जो 81 hp की पावर और 64 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से ट्यून किया गया है। बाइक में 2 राइडिंग मोड- रेन और रोड के साथ 2-तरफा क्विकशिफ्टर और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया जा सकता है।

ट्रायम्फ डेटोना 660 : फीचर्स
अपकमिंग ट्रायम्फ डेटोना 660 ड्यूल LED हेडलाइट क्लस्टर, क्लिप-ऑन हैंडलबार और थोड़े पीछे सेट किए गए फुटपेग के साथ आएगी।
लेटेस्ट बाइक में स्विचगियर, लीवर और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर कंपनी ट्राइडेंट और टाइगर स्पोर्ट के समान ही दिखते हैं।

ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400 X स्ट्रीट फाइटर ₹2.63 लाख में लॉन्च:बजाज-ट्रायम्फ की पार्टनरशिप में दूसरी मेड-इन-इंडिया बाइक, केटीएम ड्यूक 390 से मुकाबला

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने इंडियन मार्केट में स्क्रैम्बलर 400 X लॉन्च कर दी है। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2,62,996 रुपए है। इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। बायर्स इसे 10,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि यह मोटरसाइकिल अप्रैल 2024 तक देश के 100 से ज्यादा शहरों में ट्रायम्फ डीलरशिप पर अवेलेबल होगी। ये कंपनी की बजाज ऑटो के साथ पार्टनरशिप में डेवलप दूसरी मेड-इन-इंडिया बाइक है। इससे पहले जुलाई में स्पीड 400 को लॉन्च किया गया था। तब इस स्ट्रीट फाइटर बाइक को भी अनवील किया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.