ट्राईफेड ने कोरिया को ऑर्गेनिक उत्पादों की आपूर्ति का दिया आदेश

Updated on 09-10-2025 11:31 AM

कोरिया जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ (टी.आर. आई.एफ.ई.डी.) के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर ने कोरिया की महिला युग फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से 71 हजार 275 रुपये मूल्य के ऑर्गेनिक उत्पादों की खरीदी का आदेश जारी किया है। यह पहल जिले के जनजातीय उत्पादकों और महिला समूहों को प्रोत्साहित करने और उनके उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

क्षेत्रीय प्रबंधक, श्री पी.एम. खडाने के अनुसार, महिला युग कंपनी द्वारा कुल 425 इकाइयों के उत्पाद आपूर्ति किए जाएंगे। इनमें सोनहनी शहद, मूंगफली तेल, करहानी चावल, जीराफूल सुगंधित चावल, त्रिफला चूर्ण, हवन सामग्री, विभिन्न प्रकार के अचार और वंदना ब्रांड के मसाले शामिल हैं। ट्राईफेड ने स्पष्ट किया है कि सभी उत्पाद उच्च गुणवत्ता वाले होंगे और ट्राइब्स इंडिया लेबल के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यालय में आपूर्ति किए जाएंगे।

आत्मविश्वास बढ़ेगा और भी समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगी  : 

कोरिया कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि यह कदम जिले के महिला उत्पादकों और जनजातीय समूहों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे महिला समूहों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और अन्य महिलाएँ भी समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगी।

स्थानीय और पारंपरिक व्यवसायों को मिलेगा बढ़ावा  : 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय और पारंपरिक व्यवसायों को बढ़ावा मिलना, महिला समूहों का आर्थिक और सामाजिक स्तर मजबूत करना और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुँचाना इस खरीदी का प्रमुख उद्देश्य है।

यह आदेश स्थानीय महिलाओं के सशक्तीकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता और जनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान देने की दिशा में ट्राईफेड की निरंतर पहल का हिस्सा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
 20 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को धर्म, तप और भक्ति का…
 20 September 2026
रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर…
 20 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी क्रियान्वयन…
 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
Advt.