अमेरिका में तिरंगे की धूम, यूनिकॉर्न बनाने वालों में सबसे ज्यादा भारतीय, चीन छूट गया बहुत पीछे

Updated on 22-07-2023 02:33 PM

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में भारत और भारतवंशियों का डंका बज रहा है। दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के शीर्ष पदों पर भारतीय या भारतवंशी बैठे हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा यूनिकॉर्न कंपनियों की स्थापना ऐसे लोगों ने की है जो भारत में पैदा हुआ हैं। यूनिकॉर्न ऐसी स्टार्टअप कंपनियों को कहा जाता है जिनका वैल्यूएशन एक अरब डॉलर से ज्यादा होता है। अमेरिका में जितनी यूनिकॉर्न कंपनियां हैं, उनमें से 44% ऐसी हैं जिनके फाउंडर का जन्म अमेरिका से बाहर हुआ है। 56 परसेंट कंपनियां ऐसी हैं जिनके फाउंडर अमेरिका में ही पैदा हुए हैं। अमेरिका की यूनिकॉर्न कंपनियों के सबसे ज्यादा फाउंडर भारत के हैं।


World of Statistics के मुताबिक अमेरिका की यूनिकॉर्न कंपनियों में से 90 के फाउंडर्स का ताल्लुक भारत से है। यानी वे भारत में जन्मे हैं। इस लिस्ट में दूसरा नंबर इजरायल का है। इस देश में जन्मे 62 लोगों ने अमेरिका में यूनिकॉर्न कंपनी खड़ी की है। अमेरिका का पड़ोसी देश कनाडा तीसरे नंबर पर है। कनाडा में जन्मे 52 लोगों ने अमेरिका में यूनिकॉर्न कंपनी बनाई है। इसी तरह ब्रिटेन में पैदा हुए 31 लोगों ने अमेरिका आकर यूनिकॉर्न कंपनी बनाई है। इस लिस्ट में चीन पांचवें नंबर पर है। चीन में पैदा हुए 27 लोगों ने अमेरिका में यूनिकॉर्न कंपनियां बनाई हैं। इसी तरह अमेरिका की यूनिकॉर्न कंपनियों के फाउंडर्स में से 18 जर्मनी में, 17 फ्रांस में 14 रूस में, 12 ताइवान में और 12 यूक्रेन में जन्मे हैं।
 

किस देश में हैं सबसे ज्यादा यूनिकॉर्न

अगर सबसे ज्यादा यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स की बात की जाए तो इसमें अमेरिका पहले नंबर पर है। वहां कुल 651 यूनिकॉर्न हैं। चीन 72 यूनिकॉर्न के साथ दूसरे नंबर पर है। यूरोपीय यूनियन में 100 यूनिकॉर्न हैं जबकि भारत में इनकी संख्या 70 है। यूके में 49, जर्मनी में 29, फ्रांस में 25, इजरायल में 23 कनाडा में 20 और ब्राजील में 16 यूनिकॉर्न हैं। हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक भी यूनिकॉर्न नहीं है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.