बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर रणजीता स्टेडियम में हुआ जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

Updated on 17-11-2025 12:27 PM

जशपुरनगर। भगवान बिरसा मुंडा के 150 जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने गुजरात से जिले में जनजातीय क्षेत्रों के विकास हेतु वर्चुअली 129.15 करोड़ से अधिक की लागत के विकासकार्यों का  लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। जिले में रणजीता स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद  राधेश्याम राठिया और विधायक श्रीमती रायमुनी भगत एवं श्रीमती गोमती साय सहित अन्य अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी, भगवान बिरसा मुंडा और शहीद वीर नारायण सिंह की छायाचित्र पर  दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव  एवं उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव 2025 का आयोजन हुआ। इस मौके पर पद्म  जागेश्वर यादव, छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष  शंभूनाथ चक्रवती, कृष्ण कुमार राय, नगर पालिका जशपुर अध्यक्ष  अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष जशपुर  गंगाराम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका जशपुर उपाध्यक्ष  यश प्रताप सिंह जूदेव,  कलेक्टर  रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर  प्रदीप कुमार साहू, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग  संजय सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस अवसर पर सांसद  राधेश्याम राठिया ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के पाती का वाचन किया।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय ने अपने संबोधन में देश की आजादी के लिए भगवान बिरसा मुंडा द्वारा किए गए अमूल्य योगदान को नमन करते हुए कहा कि ऐसे महानायक युगों-युगों में विरले ही जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में असंख्य आदिवासी वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहे हैं। श्रीमती साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत कर आदिवासी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक योजनाएं क्रियान्वित की हैं। उन्होंने कहा कि भारत रत्न, भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने जनजातीय मंत्रालय का गठन कर जनजातीय समाज के उत्थान के लिए अनेक दूरदर्शी योजनाओं का मार्ग प्रशस्त किया था, जिसका लाभ आज भी जनसमुदाय प्राप्त कर रहा है।  

    विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने अपने उद्बोधन में भगवान बिरसा मुंडा के अद्वितीय संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान अमूल्य है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह सहित अनेक आदिवासी महानायकों के बलिदान को नमन किया और देश की एकता व अखंडता के लिए सभी को एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी एक साथ मिलकर कार्य करें, तो प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा संकल्पित विकसित भारत के लक्ष्य को अवश्य ही साकार किया जा सकता है। कलेक्टर  रोहित व्यास ने इस अवसर पर अपने प्रतिवेदन में जिले के जनजातीय क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों का विस्तार के उल्लेख किया।

सांसद  राधेश्याम राठिया सहित अन्य अतिथियों ने इस अवसर पर अमर बलिदानी शम्भुघन फूँगलो असम, तामा डोरा उड़ीसा, डेलन शाह मध्यप्रदेश, यू कियांग नोंगबा मेघालय, रेंडो मांझी उड़ीसा, चक्र बिशोई उड़ीसा, भीमा नायक मध्यप्रदेश, उ तिरोत सिंग मेघालय, राघोजी भांगरे महाराष्ट्र, वीरांगना लीपा अंडमान निकोबार, सुरेंद्र साय उड़ीसा, राणा पूंजा भील राजस्थान, रघुनाथ सिंह मंडलोई मध्यप्रदेश, टंट्या भील मध्यप्रदेश, राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह मध्यप्रदेश, हाइपौ जादोनांग मणिपुर, मर्री कामय्या आंध्रप्रदेश, बाबू राव शेडमाके महाराष्ट्र, लक्ष्मण नायक उड़ीसा, हुतात्मा केसरी चंद उत्तराखण्ड, महुआ कोल मध्यप्रदेश, रानी रोपुइलियानी - मिजोरम, नानक जी भील राजस्थान, खाज्या नायक मध्यप्रदेश, वेंकटप्पा नायक कर्नाटक, तिलका मांझी बिहार, सिनगी दई बिहार, तलक्कल चंदू केरल, अल्लूरी सीताराम राजू आंध्रप्रदेश के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।हर विकासखंड से उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव से 1-1 और शहीद वीर नारायण लोक कला महोत्सव नृत्य प्रतियोगिता के तहत 1-1  नर्तक दलों के दी आकर्षक प्रस्तुति

जशपुर विकासखंड से सरना करमा नृत्य दल बालाछापर और आदिवासी सांस्कृतिक लोक नृत्य दल, कोमड़ों। मनोरा विकासखंड से आदिवासी नृत्य दल सोगड़ा और करमा नृत्य दल बुमतेल। दुलदुला विकासखंड से करमा नृत्य दल दुलदुला और करमा नृत्य दल लोरा। कुनकुरी विकासखंड से करमा नृत्य दल घट मुण्डा और करमा नृत्य दल बरडाँड। फरसाबहार विकासखंड से आदिवासी पारंपरिक करमा लोक नृत्य दल बनगाँव और आदिवासी पारंपरिक करमा लोक नृत्य, पण्डरीपानी। कांसाबेल विकासखंड से जयमाता दी करमा नृत्य पार्टी, टाटीडाँड और  करमा दल खुटेरा। बगीचा विकासखंड से आदिवासी करमा दल और  नटकेला  आदिवासी करमा दल टट्केला। पत्थलगांव विकासखंड से आस्था लोक नृत्य पार्टी, माकरचुंवा (तरेकेला) और

छात्रों द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्यों ने सभी का मन मोहा

कार्यक्रम में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना के छात्रों ने सरस्वती वंदना और देवार करमा लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। वही एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ढुढरुडांड़ और  एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेंगे के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक लोक नृत्य और  पूर्णिमा डांस ग्रुप द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.