आदिम जाति विभाग निर्माण कार्यों में लाए तेजी : कलेक्टर तुलिका

Updated on 08-10-2025 01:35 PM

मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अधिकारी श्री संजय कुर्रे, शिक्षा विभाग के अधिकारी श्री योगदास साहू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर प्रजापति ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की समीक्षा के दौरान छात्रावास निर्माण कार्य, वन अधिकार पट्टा, भूमि आवंटन एवं अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जिले में छात्रावासों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन, अप्रारंभ एवं पूर्ण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने टेंडर प्रक्रिया में विलंब को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने विभाग को अतिशीघ्र कार्य आदेश जारी करने के निर्देश। उन्होंने जिले में चल रहे आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा करते हुए सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के आयोजन के निर्देश दिए। वन अधिकार डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने जियो-टैगिंग के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर प्रजापति ने पीएम श्री शालाओं, समग्र शिक्षा, अपार आईडी तथा जाति प्रमाण पत्र निर्माण कार्य में प्रगति लाने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र एवं अपार आईडी अनिवार्य रूप से बनाए। उन्होंने जिले के कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
 20 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को धर्म, तप और भक्ति का…
 20 September 2026
रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर…
 20 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी क्रियान्वयन…
 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
Advt.