जनजातीय कार्य मंत्री ने बरबसपुर में ग्रामीणों से की मुलाकात

Updated on 01-05-2023 06:29 PM

जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने उमरिया जिले के ग्राम बरबसपुर पहुँच कर ग्रामीणों से मुलाकात की, उनकी समस्याएँ सुनी और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के लिए कृत-संकल्पित है। आज गाँव की सड़कें पक्की हो गई हैं, जिससे आवागमन सुगम हो गया है। राज्य सरकार द्वारा 24 घंटे बिजली दी जा रही है, जिससे किसानों को खेती और बच्चों को पढ़ाई करने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। मंत्री सुश्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को आर्थिक रूप सशक्त करने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई है। सभी पात्र महिलाएँ आवेदन करें। योजना में 10 जून को महिलाओं के खाते में एक हजार रूपये अंतरित किए जाएंगे।

जनजातीय कार्य मंत्री ने कहा कि बच्चों को नि:शुल्क गणवेश, कॉपी-किताब उपलब्ध करायी जा रही है। लाड़ली लक्ष्मी योजना से बेटियों का जीवन सुरक्षित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा-दीक्षा से लेकर उनके विवाह तक के लिए योजना लागू की गई है। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में बुजुर्गों को स्पेशल ट्रेन से तीर्थ-दर्शन कराया जा रहा है।

मंत्री सुश्री सिंह ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में आधुनिक कृषि यंत्रों को बढ़ावा देते हुए कृषि को लाभ का धंधा बनाया गया है, जिससे किसान की आय दोगुनी हो सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आगे आकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएँ और खुद को अपने ग्राम को विकास से जोड़ कर प्रदेश के विकास में योगदान दें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.