सैयद अली ट्रॉफी में हो चुका ट्रायल; पिछले IPL सीजन में शुरू हुआ था इम्पैक्ट प्लेयर रूल

Updated on 19-12-2023 01:19 PM

IPL 2024 में गेंदबाजों को एक ओवर में दो बाउंसर डालने की छूट होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सैयद मुश्ताक अली में इसे आजमाने के बाद IPL 2024 में इसे लागू करने का फैसला किया है। क्रिक इंफो की रिपोर्ट के मुताबिक IPL 2024 में कोई भी गेंदबाज एक ओवर में दो बाउंसर डाल सकेगा। अगर गेंदबाज एक ओवर में तीन बाउंसर फेंकता है तो तीसरी बाउंसर को नो बॉल करार दिया जाएगा।

जयदेव उनादकट ने इसे तेज गेंदबाजों के लिए बताया बड़ा हथियार
इंटरनेशनल गेंदबाज जयदेव उनादकट ने क्रिकइफों से बातचीत में कहा, 'एक ओवर में दो बाउंसर से तेज गेंदबाजों को काफी फायदा होगा। मुझे लगता है कि यह उन चीजों में से एक है जो गेंदबाज को बल्लेबाजों पर अतिरिक्त फायदा देता है। यह एक बहुत बड़ा प्रभाव वाला एक बहुत छोटा बदलाव है और एक गेंदबाज के तौर पर उस नियम का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है।'

BCCI ने घरेलू टी -20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी इसे आजमाने का किया था फैसला
BCCI ने जुलाई में हुई बैठक में घरेलू टी-20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023-24 में एक ओवर में दो बाउंसर फेंकने की छूट गेंदबाजों को देने का फैसला किया गया था। जिसके बाद 16 अक्टूबर से 6 नवंबर तक हुए मुश्ताक अली ट्रॉफी में इसे अजमाया गया। पंजाब ने फाइनल में बड़ोदा को हराकर 2023-24 का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अपने नाम की थी।

पिछले सीजन में लागू किया गया था इम्पैक्ट प्लेयर का रूल
IPL 2023 में पहली बार इम्पैक्ट प्लेयर रूल लाया गया था। इस नियम के तहत टॉस के समय एक टीम को प्लेइंग इलेवन के अलावा चार खिलाड़ियों की लिस्ट भी देनी होती है। बाद में टीम उन चार प्लेयर्स में से किसी एक को अपने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उपयोग कर सकती है।

यदि कोई टीम अपनी शुरुआती प्लेइंग इलेवन में चार विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करती है, तो वे इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में केवल एक भारतीय को ही ला सकते हैं। इम्पैक्ट प्लेयर रूल ने काफी हद तक ऑलराउंडर्स के खेल को कम कर दिया है।

मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकता है IPL

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन की शुरुआत मार्च के आखिरी सप्ताह में हो सकती है। इसका फाइनल मई अंत में होगा। हालांकि, BCCI ने अभी आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की है। BCCI ने इस सीजन के लिए ऑफिशियल विंडो 22 मार्च से मई अंत तक तय की है। मंगलवार को दुबई में होने जा रहे मिनी ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी को यह जानकारी दी गई है। हालांकि इस सीजन के आयोजन की फाइनल डेट आम चुनाव के हिसाब से तय होगी। 




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.