ट्रेंट बोल्ट का 'खूनी' सिक्सर, घायल हुआ कैमरामैन, गश खाकर जमीन पर गिरा

Updated on 06-05-2023 07:37 PM
जयपुर: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 48 वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ 118 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। टीम के सभी स्टार बल्लेबाज अपना कमाल नहीं दिखा सके। राजस्थान के लिए सबसे अधिक कप्तान संजू सैमसन ने 30 रनों की पारी खेली। इसके बाद गुजरात के फिरकी गेंदबाज राशिद खान और नूर अहमद के आगे सभी बल्लेबाजों ने अपने हथियार डाल दिए।

हालांकि आखिर में टीम के लिए तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने बल्लेबाजी में जरूर अपने हाथ खोलने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने 15वें ओवर में नूर अहमद को एक बेहतरीन छक्का भी जड़ा लेकिन उसके इस शॉट से बाउंड्री लाइन पर बैठे कैमरामैन जरूर चोटिल हो गए। दरअसल बोल्ट के शॉट को कैमरा अंत का फिल्माते रहे लेकिन जब तक खुद को बचा पाते गेंद उन्हें जाकर लग गई। गेंद लगते ही कैमरामैन नीचे गिर गए। इस दौरान गुजरात टाइटंस के कुछ सपोर्ट स्टाफ और साथ कैमरामैन दौड़कर उनके पास आए और उन्हें संभाला।

इस दमदार छक्के के बाद ट्रेंट बोल्ट बहुत अधिक समय तक क्रीज पर नहीं टिक सके। बोल्ट 11 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इस पारी में उन्होंने एक छक्का और एक चौका भी लगाए।

राशिद और नूर ने दिखाया कमाल

गेंदबाजी में गुजरात के लिए स्पिनर राशिद खान और नूर अहमद ने अपना कमाल दिखाया। राशिद खान ने चार ओवर के स्पेल में 14 रन देकर कुल तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा नूर अहमद के खाते में भी 2 विकेट आया। नूर अहमद ने तीन ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 25 रन खर्च किए। इसके अलावा मोहम्मद शमी, कप्तान हार्दिक पंड्या और जोशुआ लिटिल ने भी टीम के लिए एक-एक विकेट झटकने का काम किया।

इस सीजन में दूसरी बार भिड़ रही है राजस्थान और गुजरात
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस दूसरी बार एक दूसरे से भिड़ रही है। सीजन के पहले मैच में दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ी थी जिसमें राजस्थान की टीम ने बाजी मारी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.