ट्रेन में सफर कर रहे हैं, जान सकेंगे आखिरी बार चादर-कंबल, तौलिया कब धुले

Updated on 05-04-2023 07:19 PM
नई दिल्ली: ट्रेन के एसी क्लास (AC Class) में रेलवे की तरफ से बेड रोल (Bedroll) की सप्लाई की जाती है। इसमें दो चादरें, एक कंबल, एक तकिया और एक छोटा तौलिया होता है। यात्रियों की अक्सर शिकायत होती है कि बेड रोल साफ सुथरे नहीं होते। कई बार शिकायत आती है कि यात्रियों को यूज्ड कंबल-चादर की सप्लाई कर दी गई है। इन शिकायतों से आजिज आकर रेलवे (Indian Railways) ने नई व्यवस्था अमल में लाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था होगी क्यूआर कोड (QR Code) की। इसे स्कैन करते ही पैसेंजर जान लेंगे कि आखिरी बार चादर या कंबल कब धुले हैं।

एसी क्लास के यात्रियों की आम शिकायत

रेलवे की ओर से ट्रेन के एसी कोच में सफर के दौरान यात्रियों को कंबल, तकिया और तौलिया दिया जाता है। लेकिन इसको लेकर रेलवे को काफी समय से लगातार शिकायतों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों की शिकायत होती है कि कंबल में से बदबू आ रही है। कोई ये शिकायत करता है की पूरा बेड रोल ही बिना धुला है। इसी का समाधान निकलते हुए और लोगों के मन में उठने वाले सवालों का जवाब देने के लिए रेलवे ने क्यूआर कोड की व्यवस्था की है। इस कोड को स्कैन करते ही यात्री जान पाएंगे की बेडरोल गंदा है या साफ। साथ ही यह भी जान पाएंगे की यह आखिरी बार कब धुला है।

जिम्मेदारी तय की गई

क्यूआर स्कैन कर रेलयात्री यह जान सकते हैं कि कब बेडरोल पैक हुआ है। सफाई से संबंधित सारी जानकारियां इस पर उपलब्ध होगी। रेलवे की ओर से कई ट्रेनों में दिये जाने वाले बेडरोल के पैकेट पर क्यूआर कोड अंकित करना शुरू कर दिया गया है। जानकारी प्राप्त कर बेडरोल गंदा मिलने के बाद यात्री उसे बदल भी सकेंगे। इसके लिए कोच अटेंडेंट की जिम्मेदारी तय की गयी है। जानकारी के अनुसार रेलवे ने कुछ चुनविंदा स्टेशनों पर फिलहाल यह सुविधा शुरू कर दी है। पूर्व मध्य रेलवे का गया जंक्शन समेत कई अन्य स्टेशन इसमें शामिल हैं।

कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में हो गई है शुरूआत

पूर्व मध्य रेलवे जोन के जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार के अनुसार रेल यात्रियों की ओर से लगातार बेडरोल के बारे में शिकायत की जाती थी। इस शिकायत पर अंकुश लगाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों में यह सुविधा शुरू की गई है। इस समय महाबोधि एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, रांची राजधानी सहित अन्य ट्रेनों में दिये जाने वाले बेडरोल के पैकेट में क्यूआर कोड अंकित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे सभी ट्रेनों में दिये जाने वाले बेडरोल के पैकेट पर क्यूआर कोड अंकित किये जायेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.