ट्रेवल्स संचालक-पत्नी ने हज के नाम पर 37 लाख ठगे:बिलासपुर में 16 लोगों से पैसे लिए, टिकट-वीजा नहीं दिए

Updated on 11-11-2025 12:40 PM
बिलासपुर, बिलासपुर में इस्लामिक धार्मिक आस्था के नाम पर मुस्लिम परिवार के लोगों से 37 लाख रुपए ठगी हुई है। कटघोरा के रूही टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक और उसकी पत्नी ने सउदी अरब के उमरा यात्रा कराने का झांसा देकर 16 लोगों से पैसे वसूल लिए। लेकिन, जब वीजा और टिकट देने की बारी आई तो दोनों पति-पत्नी भाग गए।

मामला दो साल पहले का है, जिसमें अब शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, ट्रेवल्स वाले आखिरी दिन तक घुमाते रहे। जिस दिन यात्रा पर निकलना था, उसके ठीक 2 दिन पहले मोबाइल बंद कर दिया।

अब जानिए पूरा मामला

तारबाहर क्षेत्र में रहने वाले शेख अकरम (53) ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। इसमें उन्होंने बताया कि दो साल पहले उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ सउदी अरब के उमरा जाने का प्लान बनाया था।

कोरबा जिले के कटघोरा के रूही टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक वसीम अली और उनकी पत्नी रेश्मा रूबी से परिचय था। लिहाजा, उन्होंने दोस्तों और परिवार के साथ उमरा यात्रा पर जाने के लिए उससे संपर्क किया। तब वसीम तालापारा के तैयबा चौक पर अपना ऑफिस संचालित करता था।

वसीम अली ने भरोसा दिलाया था कि सभी को जनवरी 2024 में उमरा यात्रा पर लेकर जाएंगे। इसके लिए सितंबर से 29 नवंबर 2023 के बीच अलग-अलग किस्तों में ऑनलाइन और कैश मिलाकर कुल 37 लाख 24 हजार एजेंसी ने लिए।

पैसे वसूली कर नहीं बनवाया वीजा, बहानेबाजी कर गुमराह किया

पैसे वसूली करने के बाद वसीम अली ने सभी यात्रियों को कहा था कि 27 जनवरी 2024 की सुबह 7:25 बजे हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस से मुंबई रवाना होना है। वहां से फ्लाइट द्वारा सऊदी अरब की यात्रा होगी। लेकिन, जब यात्रा की तारीख नजदीक आई, तब पता चला कि किसी का वीजा नहीं बना है।

जब 25 जनवरी को शेख अकरम और उनके साथी वसीम अली से मिलने कटघोरा पहुंचे, तो उन्होंने बहानेबाजी किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि दो दिन बाद यात्रा पर जाएंगे। उसने सभी को तैयार रहने को कहा।

पति-पत्नी ने बंद कर लिया मोबाइल

जिसके बाद 27 जनवरी की सुबह जब यात्रियों ने उन्हें फोन किया, तो वसीम और उनकी पत्नी दोनों के मोबाइल बंद मिले। इस दौरान तीर्थ यात्री उसके ऑफिस भी गए, जहां ताला बंद मिला। लोग जब उनके घर पहुंचे, तो वो घर पर ताला लगाकर भाग चुके थे।

दो साल तक रुपए मिलने की उम्मीद में थे पीड़ित

महीनों तक पीड़ित रुपए मिलने की उम्मीद में थे। इस बीच वसीम अली ने उन्हें पैसे लौटाने का वादा किया था। लेकिन, दो साल तक वो लोगों को घुमाते रहा। आखिर में जब रुपए नहीं मिले तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई।

बताया कि वसीम और रेश्मा ने धार्मिक भावनाओं को आहत कर फायदा उठाकर यह ठगी की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में और भी लोगों से रुपए लेने की बात सामने आ रही है।

उमरा यात्रा के लिए इन्होंने दिए थे एजेंसी को रुपए

रकम देने वालों में शेख अकरम के साथ मोहम्मद ईखलाख, सैय्यद अब्दुल रहीम, जावेद हुसैन, अब्दुल हकीम, इशहाक मोहम्मद, हफीज बी, हफीज मोहम्मद, तशरीफ मोहम्मद, इमरामुद्दीन, शमीम सिद्धिकी, सलमान सिद्धिकी, कौशर सिद्धिकी, सुल्तान अंसारी, हसन अली, अल्तमश सिद्धिकी और शब्बीर मोहम्मद समेत कई लोग शामिल थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.