परिवहन मंत्री श्री सिंह ने हरदा जिला अस्पताल पहुँचकर पीड़ितों के उपचार की जानकारी ली

Updated on 07-02-2024 11:41 AM

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने आज हरदा पहुँचकर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों से मुलाकात कर उनके उपचार की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ दुर्घटना से पीड़ित व्यक्तियों की मदद कर रही है। परिवहन मंत्री ने कहा कि दुर्घटना से जुड़े दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

घटना-स्थल का किया दौरा

परिवहन मंत्री श्री सिंह ने हरदा पहुँचकर घटना-स्थल का दौरा किया और वहाँ के हालातों की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत के सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिये।

जानकारी मिलते ही घटना-स्थल के लिये रवाना

परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से हरदा रवाना हुए। हरदा में घटना-स्थल पर उनके साथ अपर मुख्य सचिव श्री अजीत केसरी, महानिदेशक होमगार्ड श्री अरविंद कुमार, पुलिस महानिरीक्षक श्री इरशाद वली, उप महानिरीक्षक श्री जगत सिंह राजपूत, कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन, पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह भी थे। हरदा जिले के ग्राम बैरागढ़ में आज दोपहर दुर्भाग्यपूर्ण विस्फोट की घटना हुई।

जिला स्तरीय आपदा कंट्रोल-रूम

अग्नि दुर्घटना में पीड़ितों की सहायता के लिये हरदा में जिला स्तरीय कंट्रोल-रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल-रूम का फोन नम्बर 07577-223955 है। प्रबंधक लोक सेवा केन्द्र हरदा श्री नितिन वर्मा को कंट्रोल-रूम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल-रूम के अन्य नम्बर 7587619557 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.