परिवहन विभाग ने यात्री बस की फिटनेस निरस्त की:इमरजेंसी एग्जिट पर सीट

Updated on 17-10-2025 12:02 PM

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) भोपाल ने गुरुवार को राजधानी में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्री बसों और स्कूल वाहनों की बारीकी से जांच की गई, जिसमें कई गंभीर लापरवाही उजागर हुईं। जांच के बाद आरटीओ ने एक यात्री बस की फिटनेस निरस्त करते हुए कार्रवाई की, जबकि तीन स्कूल बसों को जब्त किया गया।

आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि जिस बस की फिटनेस निरस्त की गई, उसमें फायर एक्सटिंग्विशर मौजूद नहीं था, फर्स्ट एड बॉक्स में रखी दवाएं एक्सपायर थीं। इमरजेंसी एग्जिट के सामने सीट लगाई गई थी, जिससे किसी हादसे की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा हो सकता था। विभाग ने इसे मोटर यान अधिनियम के गंभीर उल्लंघन की श्रेणी में मानते हुए बस की फिटनेस रद्द कर दी।

वहीं, चेकिंग अभियान के दौरान तीन स्कूल बसों को बिना परमिट, फिटनेस और टैक्स बकाया होने के कारण जब्त किया गया। ये बसें क्रमशः सेंट जेवियर स्कूल, जवाहर स्कूल और सेंट फ्रांसिस स्कूल के विद्यार्थियों को लेकर परिवहन करती पाई गईं। बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी इस गंभीर लापरवाही पर विभाग ने स्कूल प्रबंधन को भी नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है।

इसके अलावा टीम ने चार अन्य बसों से 17 हजार रुपए का शमन शुल्क (जुर्माना) भी वसूला। जांच के दौरान बसों के दस्तावेज, पंजीयन अनुसार बैठने की क्षमता, फायर फाइटिंग उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स और स्पीड गवर्नर की भी विस्तृत जांच की गई।

भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने कहा, “स्कूल और यात्री बसों में सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार्य नहीं है। फिटनेस, परमिट और टैक्स जैसे नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन स्वामी की जिम्मेदारी है। जिन वाहनों में खामियां पाई जाएंगी, उन पर विभाग की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.