आंचल महिला क्लस्टर संगठन संबलपुर में पशु सखियों को दिया गया प्रशिक्षण

Updated on 09-01-2026 05:25 PM

धमतरी । आंचल महिला क्लस्टर संगठन संबलपुर में दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत पशुपालन एवं ग्रामीण आजीविका संवर्धन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों से चयनित पशु स  खियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पशु सखियों को पशुपालन से जुड़ी नवीन तकनीकों, योजनाओं एवं व्यवहारिक ज्ञान से अवगत कराना रहा ताकि वे ग्रामीण स्तर पर पशुपालकों को बेहतर मार्गदर्शन दे सकें।

 इस अवसर पर जनपद पंचायत के विभागीय अधिकारी, पशु चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञ, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय समन्वयक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पशु सखी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पशु सखी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं जो पशुपालकों और विभाग के बीच सेतु का कार्य करती हैं।

प्रशिक्षण सत्रों में पशु सखियों को पशुओं के संतुलित आहार प्रबंधन, टीकाकरण,     कृमिनाशक दवा, स्वच्छता, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की तकनीक, नस्ल सुधार, पशु रोगों की प्रारंभिक पहचान एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पशुपालन से संबंधित शासकीय योजनाओं, बीमा योजना, पशु ऋण एवं अनुदान योजनाओं के बारे में भी विस्तार से समझाया गया, ताकि पशु सखी अपने गांवों में पशुपालकों को इन योजनाओं से जोड़ सकें।

विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि समय पर टीकाकरण और सही पोषण से पशुओं की उत्पादकता में वृद्धि होती है जिससे ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ती है। प्रशिक्षण के दौरान व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से पशु सखियों को समझाया गया कि वे किस प्रकार पशुपालकों को वैज्ञानिक पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित करें और पशु स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में सहभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और क्षेत्र में पशुपालन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। पशु सखियों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे गांव में पशुपालकों की बेहतर सहायता कर पाती हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी नियमित अंतराल पर ऐसे प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे।

अंत में प्रतिभागी पशु सखियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। यह प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को सशक्त बनाने तथा पशु सखियों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.