
पीएम नरेंद्र मोदी के देश के एक लाख युवाओं को राजनीति से जोड़ने के विजन पर रविवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में युवा प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग दी जा रही है। अपने व्यवसायिक कौशल का उपयोग देश और समाज के हित में करने के इच्छुक युवा प्रोफेशनल्स को दो दिन कार्यशाला में पार्टी की विचारधारा और रीति-नीति की जानकारी साझा की जाएगी।
युवा प्रोफेशनल्स ट्रेनिंग के तहत भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार व रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने युवाओं को संबोधित किया।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक लाख प्रोफेशनल्स को राजनीति से जोड़ने के विजन के अनुरूप “आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स“ बूट कैंप भाजपा के ’सदस्यता अभियान“ का विस्तार है। सदस्यता अभियान के माध्यम से अब तक मध्यप्रदेश से ही 3000 से अधिक प्रोफेशनल्स भाजपा परिवार से जुड़ चुके हैं। यह बूट कैंप इस अभियान को अगले स्तर पर ले जाने का प्रयास है।

कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि अटलजी प्रधानमंत्री बने तो वैज्ञानिक को राष्ट्रपति बना दिया। राजनीति में अच्छे लोग नहीं आएंगे तो अपराधी प्रवृत्ति के लोग अपनी चलाते रहेंगे। इसलिए बीजेपी ने युवाओं को पार्टी से जुड़ने की रणनीति बनाई है। देश के बारे में परसेप्शन बदलने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। भारत के राज्य में परिवारवाद और जातिवाद सबके विकास में सबसे बड़ा रोड़ा है। आजादी के बाद से जिस तरह से एक ही परिवार ने देश पर शासन किया अगर उसे तोड़ना है तो सबको साथ जोड़ने का काम करना होगा। यह फैसला प्रधानमंत्री ने लिया है।
इस दौरान शर्मा ने इंदौर के मेयर का जिक्र करते हुए कहा कि अच्छे एडवोकेट थे और अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में काम करते हुए जज बन सकते थे। लेकिन पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो वह बीजेपी में आए और इंदौर जैसे महानगर के मेयर बने। लोगों की सेवा कर रहे हैं। इसी तरह से बीजेपी ने देश के अच्छे ब्यूरोक्रेट्स और अन्य प्रोफेशनल्स को भी जोड़ने का काम किया है। आप जैसे प्रोफेशनल्स को जोड़कर भाजपा अपने आर्गेनाइजेशन को अपडेट करने का काम कर रही है। शर्मा ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष की चर्चा के बाद आज के बूट कैंप में शामिल युवा प्रोफेशनल को लोकसभा का विजिट कराया जाएगा। राजनीतिक वर्क कल्चर डेवलप करने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। दुनिया के लोग भाजपा के तंत्र को समझना चाहते हैं सभी प्रोफेशनल को बीजेपी को समझने की जरूरत है।
बीजेपी बदलाव के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी
बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि बीजेपी का गठन विपरीत परिस्थितियों को लेकर हुआ है। संविधान में लिखा था कि देश अविभाजित है, जबकि जम्मू कश्मीर में अलग विधान और अलग झंडा था। उन्होंने युवाओं को भाजपा की गठन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि कश्मीर को लेकर जो परिस्थिति देश में चल रही थी उसका श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने विरोध किया। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। भाजपा जो कहती है वह करती है। बदलाव के लिए संघर्ष भी करती है। बीजेपी ने रोटी, कपड़ा और मकान देने का काम किया है। अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास को लेकर पार्टी काम करती है।
विधानसभा का भ्रमण करेंगे युवा प्रोफेशनल्स
आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स के प्रतिभागी दोपहर बाद विधानसभा का भी दौरा करेंगे, जहां प्रदेश शासन के शहरी विकास एवं संसदीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय “लोकतंत्र और सुशासन को मजबूत करने में विधानसभा की भूमिका“ विषय पर विशेष व्याख्यान देंगे।
वहीं प्रतिभागी अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का दौरा करेंगे, जहां पूर्व सांसद और भाजपा के सुशासन प्रमुख विनय सहस्रबुद्धे सुशासन, नीति निर्माण और नए भारत के लिए भाजपा का दृष्टिकोण विषय पर व्याख्यान देंगे। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से 7ः30 बजे तक होगा
30 मार्च को होने वाले कार्यक्रम