जीएसपी में बाजार माँग के अनुसार अग्रणी तकनीकों के प्रशिक्षण का समावेश होगा-तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती सिंधिया

Updated on 22-09-2022 05:19 PM

तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा है कि निर्माणाधीन ग्लोबल स्किल पार्क में बाजार माँग के अनुसार प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए निरन्तर प्रशिक्षित करने के लिए अग्रणी तकनीकों का समावेश होगा। उन्होंने कहा कि जीएसपी युवाओं के लिए विश्व स्तर के प्रशिक्षण और सुविधाओं में वृद्धि, आईटीआई, कौशल विकास केन्द्र, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज एवं अन्य तकनीकी और कौशल विकास से जुड़े संस्थाओं की आवश्यकताओं के लिए मातृ संस्था के रूप में कार्य करेंगी। मंत्री श्रीमती सिंधिया बुधवार को नरेला संकरी स्थित ग्लोबल स्किल पार्क के निर्माण कार्य की समीक्षा कर रही थी। यह 16वीं बैठक थी।

मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि निर्माण कार्यो को गति दें। अगले वर्ष मार्च तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है। अब बारिश समाप्त हो चुकी है। कार्यो को तीव्र गति से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाए, वेंडर्स के साथ एएमसी साइन करें। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि इस भवन के निर्माण में अत्याधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाय। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर गुणवत्ता की जाँच की जाय। ग्लोबल स्किल पार्क पहला ऐसा शासकीय भवन होगा, जिसमें बायो डायवर्सिटी पार्क का निर्माण किया जायेगा। श्रीमती सिंधिया ने विशेषज्ञों से सम्पर्क कर मध्यप्रदेश के विलुप्त हो रहे पेड़-पौधों की प्रजाती को परिसर में लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जीएसपी में स्पोटर्स काम्पलेक्स का निर्माण ऐसा हो जो भोपाल के स्पोर्टिंग हब का विस्तार से व्याख्या करें। जीएसपी के सीईओ श्री हरजिन्दर सिंह सहित निर्माण एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.