भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

Updated on 31-10-2025 01:24 PM

कोरिया। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, ष्कोई भी पात्र मतदाता छूटे ना और कोई भी अपात्र मतदाता जुड़े नाष् इस उद्देश्य को सफलतापूर्वक पूरा करने हेतु विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला पंचायत मंथन सभा कक्ष में बूथ स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण दो चरणों में संपन्न हुआ। पहले चरण में बैकुंठपुर विकासखंड के बूथ स्तरीय अधिकारियों का 11 बजे से 2 बजे तक एवं दूसरे चरण में सोनहत विकासखंड के बूथ स्तरीय अधिकारियों का 2.30 बजे से 4 बजे तक प्रशिक्षण हुआ। इस दौरान बैकुंठपुर विकासखंड के बूथ संख्या 01 से 117 तथा सोनहत विकासखंड के बूथ संख्या 118 से 234 तक के अधिकारियों को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान पीपीटी के माध्यम से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु वेबसाइट का अवलोकन भी कराया गया। इसके अतिरिक्त, गहन पुनरीक्षण कार्य में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस गहन पुनरीक्षण में 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक गणना पत्र की प्रिंटिंग एवं प्रशिक्षण का कार्य किया जाएगा। 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक बूथ स्तरीय अधिकारी घर-घर जाकर गणना पत्र भरवाएंगे एवं जमा करेंगे। 5 दिसंबर से 8 दिसंबर तक मतदाता दावा और आपत्ति किया जाएगा। इसके बाद, 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक गणना पत्र का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। अंत में 7 फरवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई भी अपात्र मतदाता जुड़ने न पाए।

जिले में 78ः मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है, शेष 22ः मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने जिले में हेल्प डेस्क बनाने की बात कही, जहां बूथ स्तरीय अधिकारी अपने समस्याओं का समाधान प्राप्त। साथ ही, उन्होंने  स्थानीय वॉलेंटियर, एनएसएस, एनसीसी, बिहान दीदियों एवं ग्राम पंचायत सचिव की सहायता लेने का सुझाव दिया। अपर कलेक्टर सुरेंद वैद्य ने कहा कि यह गहन पुनरीक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, सभी अधिकारी पूरी ईमानदारी एवं तत्परता से अपने कार्य को करेंगे ।

इस प्रशिक्षण में अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर उमेश पटेल, बैकुंठपुर तहसीलदार अमृता सिंह, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर मानेंद्र सिंह कुशवाहा, मारुति शर्मा, सुमन नायर एवं जिले के दोनों विकासखंड के बूथ स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.